विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवांशहर में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, शराब ठेके पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाला गिरफ्तार; जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

Published: Tue, 12 Aug 2025 03:32 PM (IST)

नवांशहर में डॉ. आंबेडकर चौक के पास शराब के ठेके पर हैंड ग्रेनेड फेंकने के मामले में शामिल पांच आरोपितों ...और पढ़ें

नवांशहर में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़। फोटो पुलिस
नवांशहर में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़। फोटो पुलिस

जागरण संवाददाता, नवांशहर। वीरवार की देर रात 11:30 बजे नवांशहर के डॉ. आंबेडकर चौक समीप एक शराब के ठेके पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाला एक आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है, जबकि इस मामले में शामिल पांचों आरोपितों को पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया है।

काबू किए गए आरोपितों से पुलिस को एक हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद हुआ है। काबू किए गए पांच आरोपितों में तीन आरोपित नाबालिग बताए जा रहे हैं जबकि मुख्य आरोपित पंजाब के कपूरथला और राजस्थान के जयपुर से संबंधित है।

आरोपितों से की गई पुछताछ दौरान सामने आया है कि उन्होंने यह ब्लास्ट पाकिस्तानी एजंसी आइएसाइ के इशारे पर किया था। एसएसपी डॉ मेहताब सिंह ने बताया कि काबू किए गए आरोपित की निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए उसे थाना बहराम अंतर्गत गांव मुन्ना लाया गया था यहां आरोपित ने पुलिस को चकमा दे पुलिस पर फायर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपित पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिससे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है। वीरवार को हुए हैंड ग्रेनेड की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा ली गई थी।