Move to Jagran APP

Nawanshahr News: मक्खन कंग कत्ल कांड का एक वांछित आरोपित गिरफ्तार, दो पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद

Makkhan Kang Killing Case जिला पुलिस ने मक्खन कंग कत्ल कांड के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित से पूछताछ के बाद उससे एक पिस्तौलएक रिवाल्वर व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वर्ष 2022 में गांव कंग के पास फिल्लौर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गए मक्खन का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था।

By Sushil Pandey Edited By: Nidhi VinodiyaPublished: Tue, 26 Sep 2023 07:23 PM (IST)Updated: Tue, 26 Sep 2023 07:23 PM (IST)
मक्खन कंग कत्ल कांड का एक वांछित आरोपित गिरफ्तार, File Photo

नवांशहर, जागरण संवाददाता। Makhan Singh Kang Killing Case: जिला पुलिस ने मक्खन कंग कत्ल कांड के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित से पूछताछ के बाद उससे एक पिस्तौल, एक रिवाल्वर व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वर्ष 2022 में गांव कंग के पास फिल्लौर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गए मक्खन का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था।

loksabha election banner

पत्नी के बयानों के बाद केस हुआ था दर्ज

एसएसपी डॉक्टर अखिलेश चौधरी ने बताया कि 28 मार्च 2023 को फिल्लौर रोड पर स्थित भल्ला पेट्रोल पंप के नजदीक गांव कंग के रहने वाले मक्खन सिंह का सफारी कार में आए लोगों ने गोलियां मार कर बेरहमी से कत्ल कर दिया था। मृतक की पत्नी अंकिता के बयानों के बाद गांव रक्कड़ा ढाहां के रहने वाले गैंगस्टर राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री, बेगमपुर के रहने वाले मनदीप सिंह उर्फ दीपा व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 302 के तहत थाना राहों में केस दर्ज किया गया था।

12 लोगों को किया गिरफ्तार

कत्ल की गंभीरता को देखते हुए एसपी(डी),सीआईए स्टाफ इंचार्ज व मुख्य थाना अधिकारी राहों की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया गया था। पुलिस की ओर से जांच के दौरान पिछले डेढ़ वर्षों में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Also Read: India Canada Row: लॉरेंस बिश्नोई, हरविंदर रिंदा के गुर्गों पर NIA का शिकंजा; कनाडा से टेरर फंडिंग होने का दावा

पहले इन लोगों को किया था गिरफ्तार 

पुलिस की ओर से बेगमपुर के रहने वाले मनदीप सिंह उर्फ दीपा, नवांशहर के राहों रोड के विकास नगर के रहने वाले प्रणव सहगल, नवांशहर के महालों के रहने वाले शिवम, थाना सदर बंगा के गांव खमाचों के रहने वाले अमनदीप सिंह उर्फ रैंचो, बलाचौर के गांव उधनवाल के रहने वाले गुरमुख सिंह उर्फ गोरा, थाना बलाचौर के गांव भद्दी के रहने वाले दीपक चौहान, जिला रूपनगर के थाना नूरपुर बेदी के गांव हिआतपुर के रहने वाले संदीप कुमार, लुधियाना के नीम वाला चौक के रहने वाले कुलदीप कुमार, मोरिंडा के रहने वाले रोशन लाल, गांव फराला के रहने वाले करण कुमार, थाना सिटी नवांशहर के गांव महिंदीपुर के रहने वाले सिमरनजीत सिंह उर्फ सिम्मी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

हथियार हुए बरामद

इस केस के 5 आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे,जिनमें से लोधीपुर के जसकरण उर्फ जस्सी को गिरफ्तार कर लिया गया। जसकरण की निशानदेही पर पुलिस पार्टी ने गांव घक्केवाल की नहर के नजदीक छिपा कर रखे गए एक पिस्तौल, एक रिवाल्वर व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

गोलियां मार कर किया था कत्ल

जांच के दौरान जसकरण ने बताया कि उसने अपने साथियों शिवम, करनजीत उर्फ जस्सा, राहुल नाथआं, अमनदीप रैंचों, गुरमुख सिंह गोरा के साथ सफारी कार में सवार होकर 28 मार्च 2023 को राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री, मनदीप सिंह दीपा व प्रणव सहगल के कहने पर मक्खन सिंह कंग का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया था। कत्ल के पीछे रंजिश थी कि सोनू खत्री गैंग के सदस्य मनदीप सिंह दीपा के साथ चार साल पहले मक्खन कंग की लड़ाई हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए मक्खन सिंह का कत्ल कर दिया गया।

जसकरण पर दर्ज केस-

  • थाना सदर बंगा में 26 जून 2016 को आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
  • 12 सितंबर 2019 को सदर बंगा में चोरी करने के आरोप में केस।
  • 28 मई 2019 को थाना सिटी नवांशहर में जान से मारने के प्रयास के आरोप में केस।
  • 19 नवंबर 2019 को थाना औड में हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस।
  • 17 फरवरी 2020 को सिटी नवांशहर में हत्या के प्रयास के आरोप में केस।
  • 21 जुलाई 2020 को जिला होशियार के सदर थाना दसूहा में कत्ल करने के आरोप में केस दर्ज
  • 16 फरवरी 2021 को सिटी बंगा में हत्या के प्रयास करने के आरोप में केस।
  • 28 मार्च 2022 को थाना राहों में कत्ल करने के आरोप में केस।
  • 14 जुलाई 2923 को किसी को अपराध करने के लिए उकसाने के आरोप में थाना औड में केस।

Also Read: Ludhiana News: जल्दी करें- संपत्ति कर के भुगतान में पाना चाहते 10 प्रतिशत की छूट, अंतिम चार दिन शेष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.