Move to Jagran APP

Doaba: लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे आरोपी, केस दर्ज कराने के लिए गांववासियों ने किया थाने का घेराव

स्कूल जाने वाली लड़कियों ने रोज की छेड़छाड़ से तंग आकर अभिभावकों को जानकारी दी। तीन गांवों के लोगों ने लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए काठगढ़ थाने का घेराव किया। पुलिस की ओर से केस दर्ज करने के बाद गांववाले घर लौटे।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkPublished: Wed, 22 Feb 2023 11:54 AM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2023 11:54 AM (IST)
Doaba: लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे आरोपी, केस दर्ज कराने के लिए गांववासियों ने किया थाने का घेराव
थाने के बाहर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए जमा हुए लोग

संवाद सहयोगी, काठगढ़: मंड क्षेत्र के तीन गांवों के लोगों ने लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए काठगढ़ थाने का घेराव किया। पुलिस की ओर से केस दर्ज करने के बाद ही गांववाले घरों को लौटे। उल्लेखनीय है कि स्कूल जाने वाली लड़कियों ने रोज की छेड़छाड़ से तंग आकर अभिभावकों को जानकारी दी।

loksabha election banner

बाइक छोड़कर भागे युवक

इसके बाद गांल कुहार मंड, भेडियां व हसनपुर कलां के लोगों ने इन युवकों को सबक सिखाने की ठानी। वे लोग उसी सुनसान रास्ते पर छिपकर बैठ गए जहां युवकों की ओर से लड़कियों को छेड़ा जा रहा था। जब युवक उक्त स्थान पर आकर लड़कियों को छेड़ने लगे तो लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ने की कोशिश की, पर दोनों अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग गए।

केस दर्ज होने के बाद शांत हुए गांववासी

बाइक के नंबरों से युवकों के घर व गांव का पता चला। इसके बाद गांववासी काठगढ़ थाने में जमा हुए और दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद गांववासी शांत हुए। एसएचओ परमिंदर सिंह का कहना है कि दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया है।

नाबालिग को भगाने के आरोप में मामला दर्ज 

जागरण संवाददाता, नवांशहर: थाना बलाचौर पुलिस ने नाबालिग को भगाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 17 वर्ष है। वो नौ फरवरी को बिना बताए घर से चली गई थी। उसको ढूंढ़ने की कोशिश की गई पर उसका पता नहीं चल पाया।

शादी का झांसा देकर भगा ले गया युवक

बाद में पता चला कि उसकी बेटी को कोई युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंधमें पुलिस का कहना है कि इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.