पूर्व विधायक मोहनलाल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
चौधरी मोहन लाल को भाजपा में शामिल करवाने के लिए जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव भारद्वाज की सक्रियता ने अहम भूमिका निभाई। गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल बादल से अलग होने के बाद चौधरी मोहन लाल कांग्रेस में चले गए थे। अब भारतीय जनता पार्टी 117 सीटों पर पंजाब में चुनाव लड़ रही हैं जिसके चलते मोहन लाल बंगा से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं।
संवाद सूत्र, बंगा : पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी स्वर्णा राम के पुत्र व अकाली दल के पूर्व विधायक चौधरी मोहनलाल ने मंगलवार को लुधियाना में हुए राज्य स्तरीय समागम में भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले वह कांग्रेस में थे। चौधरी मोहन लाल को भाजपा में शामिल करवाने के लिए जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव भारद्वाज की सक्रियता ने अहम भूमिका निभाई। गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल बादल से अलग होने के बाद चौधरी मोहन लाल कांग्रेस में चले गए थे। अब भारतीय जनता पार्टी 117 सीटों पर पंजाब में चुनाव लड़ रही हैं, जिसके चलते मोहन लाल बंगा से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। पंजाब भाजपा के प्रभारी व केंद्र सरकार के मंत्री गजेंद्र शेखावत, पंजाब भाजपा के प्रधान अश्विनी शर्मा, महासचिव सुभाष शर्मा के अलावा पंजाब की टीम ने मोहनलाल का भाजपा में आने पर स्वागत किया। पंजाब भाजपा के प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा ने मोहनलाल को पार्टी चिन्ह पहनाकर भाजपा में शामिल करवाया।
पूर्व विधायक मोहनलाल का भाजपा में शामिल होने पर बंगा तथा जिला नवांशहर के सभी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तथा आशा जताई कि मोहनलाल बंगा में भारतीय जनता पार्टी को क्षेत्र के ग्रामीण स्तर तक लेकर जाएंगे। चौधरी मोहन लाल ने कहा कि उनकी परवरिश भाजपा संस्कारों के परिवार में हुई है, उनके पिता चौधरी स्वर्णा राम भारतीय जनता पार्टी में बूथ से लेकर कैबिनेट मंत्री तक की भूमिका में रहे हैं। उन्हें भाजपा में शामिल होने पर गर्व है। कांग्रेस, अकाली व बसपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि ये पार्टियां परिवारवाद को बढ़ा रही है। जबकि भाजपा वर्करों की पार्टी है। मोहनलाल का स्वागत करने वालों में संजीव भारद्वाज, नरेश रावल, डिपल भारद्वाज, जसविदर सिंह राणा गढ़शंकर, डा. अश्विनी धीर, राम किशन जाखू, प्रीतपाल बजाज, पार्षद अनीता खोसला, विक्की खोसला, सुदेश शर्मा, सुभाष शर्मा, मोनिका अग्रवाल, दीपिका अरोड़ा, वरिन्द्र कौर, हरकेश राणा आदि शामिल थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।