Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    7 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 12 Apr 2022 04:00 PM (IST)

    थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने सात ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    7 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने सात ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान जब वो कुलाम रोड की ओर जा रहे थे तो सामने से एक महिला स्कूटी पर आते हुए दिखाई दी। पुलिस को देख कर वो घबरा गई व भागने की कोशिश की। पुलिस ने जब महिला की तलाशी ली तो उसके पास से सात ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपित गांव सनावा के रहने वाली गुरप्रीत के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें