Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसएमओ डा. गीतांजलि सिंह सम्मानित

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 16 Aug 2022 04:52 PM (IST)

    पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मानवता की सेवा में असाधारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया है।

    Hero Image
    एसएमओ डा. गीतांजलि सिंह सम्मानित

    जागरण संवाददाता,नवांशहर :पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मानवता की सेवा में असाधारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया है। मंत्री अनमोल गगन मान ने 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुज्जफरपुर की ओसएमओ डा. गीतांजलि सिंह को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों में वरिष्ठ सहायक-पीए अजय कुमार और कंप्यूटर सहायक सुनीता रानी शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिप्टी कमिश्नर नवजोत पाल सिंह रंधावा और सिविल सर्जन डॉ. दविदर ढांडा ने मानवता की सेवा में स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और समर्पित प्रयासों के कारण, जिला स्वास्थ्य विभाग आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दी जा रही सेवाएं अपने आप में एक बेहतरीन उदाहरण हैं। डा. गीतांजलि सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिला सम्मान पीएचसी को जाता है। उन्होंने पूरे स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि यह आप सभी के सहयोग से ही संभव हो पाया है. आप सभी ने कड़ी मेहनत और लगन से काम किया है, इसलिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।