Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा बोले, पंजाब सरकार विधानसभा में पीएम के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित करे

    By Amarjit singhEdited By:
    Updated: Tue, 27 Sep 2022 04:26 PM (IST)

    पंजाब भाजपा प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बलिदानी सरदार भगत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा को अमली रूप दे दिया ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    मंगलवार को को चंडीगढ़ रवाना होने से पहले खटकड़ कलां पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा।

    संवाद सूत्र, बंगा : पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा चंडीगढ़ में विधानसभा सेशन में शामिल होने से पूर्व खटकड़ कलां पहुंच कर बलिदानी सरदार भगत सिंह व उनके परिजनों को नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाबियों व करोड़ों नौजवानों की मांग को स्वीकार करते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बलिदानी सरदार भगत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा को अमली रूप दे दिया है। उन्होंने कहा कि यह बलिदानी भगत सिंह को पीएम की सच्ची श्रद्धांजलि है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार को विधानसभा में पीएम का धन्यवाद प्रस्ताव पारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कैप्टन अमरिंद्र सिंह समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता पंजाब भाजपा में शामिल हुए हैं।

    इससे पंजाब समेत पूरे भारत में पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह शीघ्र ही पंजाब के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और पार्टी की मजबूती के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के साथ वर्करों को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पतन हो चुका है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी सत्ता गंवाने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारों की पार्टी है। इस कारण सभी लोग अब भाजपा की तरफ नए भारत के निर्माण के लिए देख रहे हैं। इस मौके पर नवांशहर जिला भाजपा के अध्यक्ष पूनम माणक ने अपने साथियों के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का स्वागत खटकड़कलां में किया। सभी भाजपेयी पीले रंग के निशानचिन्ह में सजे थे।

    इस मौके पर जिलाध्यक्ष पूनम माणक, बंगा हलके के इंचार्ज प्रीतपाल बजाज, मंडल प्रधान बंगा रामकिशन जाखू, सुरिंदर शर्मा, जसपाल खुराना, पार्षद हिम्मत तेजपाल, पार्षद अनीता खोसला, बिक्की खोसला, जसविंदर सिंह मान, बलाचौर से वरिंद्र कौर थांडी, अशोक बांठ सहित अन्य भाजपा के बंगा, नवांशहर, मुकुंदपुर, राहों आदि से मौजूद थे।

    शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब ने किया भाजपा अध्यक्ष को सम्मानित

    खटकड़कलां में बलिदानी भगत सिंह के म्यूजियम पर नतमस्तक होने आए पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को खटकड़ कलां शहीदे आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। क्लब के सदस्यों ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह के नाम पर मोहाली एयरपोर्ट का नाम रखने के लिए पीएम का आभार है। उन्होंने अश्विनी शर्मा से जिले की समस्याओं के संबंध में बातचीत की। अश्वनी शर्मा ने खटकड़ कलां के लोगों से वादा किया कि वह जल्द ही खटकड़ कलां के लोगों से मिलेंगे तथा स्थानीय मुद्दों वे समस्याओं के हल के लिए प्रधानमंत्री तक खटकड़ कलां के लोगों की बात पहुंचाएंगे।