वृंदावन में बड़ा हादसा, पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना में पलटी; 32 लोग डूबे, 10 सुरक्षित, 9 शव निकाले गए
वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से मुक्तसर के 32 श्रद्धालु डूब गए। एक को बचाया गया है व ...और पढ़ें

वृंदावन में चलाया जा रहा बचाव कार्य।
HighLights
वृंदावन में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी।
पंजाब के मुक्तसर से आए करीब 32 लोग थे सवार।
एक श्रद्धालु को बचाया गया, अन्य की तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, मुक्तसर। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें मुक्तसर से आए श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घाट पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के मोगा, मुक्तसर और लुधियाना से श्रद्धालुओं का एक जत्था धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचा था। दोपहर करीब ढाई बजे सभी श्रद्धालु केशीघाट से नाव में सवार होकर यमुना नदी में घूमने निकले। नाव कुछ दूरी ही तय कर पाई थी कि अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग नदी में गिर गए और डूबने लगे।
यह भी पढ़ें- मानसा के पूर्व सरपंच से गैंगस्टर रोहित गोदारा ने मांगे दो करोड़, जान से मारने की दी धमकी
नांव में करीब 32 लोग थे सवार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव में करीब 32 लोग सवार थे। हादसे की वजह नदी में पड़े एक पीपे से नाव का टकराना बताया जा रहा है। दरअसल, यहां पहले पीपों का पुल बनाया गया था, जिसे जलस्तर बढ़ने के बाद खोल दिया गया था। ये पीपे नदी में इधर-उधर बह रहे थे, जिनमें से एक से टकराने के बाद नाव संतुलन खो बैठी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। कई एंबुलेंस भी मौके पर तैनात की गई हैं, ताकि निकाले गए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन, चार घंटे टोल फ्री रहा; मुआवजा व न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उठाई मांग
10 श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया
अब तक 10 श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश लगातार जारी है। इसके अलावा 9 शव भी निकाले गए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण गोताखोरों को राहत कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब से जुड़े इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में चिंता और दुख का माहौल बना दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और राहत कार्य में सहयोग करें।
यह भी पढ़ें- सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत का Video वायरल, पागल कहने पर भड़कीं; गंभीर आरोपों के बीच सुखबीर बादल को खुली चुनौती
