Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्री मुक्तसर साहिब में पर्ची कटवाने को कहा तो निहंग ने कृपाण से कर्मचारी का काटा हाथ, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 11:56 AM (IST)

    बठिंडा के तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र की पर्ची को लेकर विवाद हो गया। एक निहंग सिंह ने अस्पताल कर्मचारी पर कृपाण से हमला कर उसका हाथ काट दिया। घायल कर्मचारी गुरसेवक सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी निहंग काला सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

    Hero Image
    तलवंडी साबो के घायल कम्प्यूटर ऑपरेटर का हाल पूछते हुए डॉ. रमनदीप सिंगला. जागरण

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने के लिए एक निहंग सिंह ने पर्ची कटवाने को लेकर हुए विवाद में अस्पताल के कर्मचारी पर कृपाण से हमला करके उसका हाथ काट दिया। घटना के बाद आरोपित निहंग मौके से फरार हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायल कर्मचारी के हाथ पर कई टांके लगाने पड़े हैं। कंप्यूटर आपरेटर गुरसेवक सिंह शुक्रवार सुबह ओपीडी के मरीजों की पर्ची काट रहा था। निहंग सिंह काला सिंह ने सामान्य जांच के लिए पर्ची कटवाई और शुल्क अदा किया। कुछ देर बाद वह दोबारा आया और नशा मुक्ति केंद्र के लिए नई पर्ची को बनाने को कहा। जब गुरसेवक ने फिर से शुल्क मांगा तो निहंग नाराज हो गया और उसने कृपाण निकालकर गुरसेवक सिंह पर हमला कर दिया। कृपाण से सिर बचाने के लिए गुरसेवक ने हाथ आगे कर दिया जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से कट गया।

    अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने घायल गुरसेवक को तत्काल सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया जहां उसका उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलने पर तलवंडी साबो के डीएसपी राजेश कुमार स्नेही पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रशासन से मामले की जानकारी ली। थाना तलवंडी साबो की पुलिस ने कंप्यूटर आपरेटर गुरसेवक के बयान के आधार पर आरोपी निहंग काला सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है।

    पुलिस ने अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. रविकांत गुप्ता ने डीएसपी को एक पत्र लिखकर अस्पताल परिसर में कम से कम दो पुलिसकर्मियों की स्थायी तैनाती की मांग की है। ताकि डाक्टरों व स्टाफ को सुरक्षा मिल सके।

    comedy show banner
    comedy show banner