Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'किसानों के संघर्ष के आगे झुकी मान सरकार', लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस लेने पर बोले मनप्रीत बादल

    पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने गिद्दड़बाहा में कहा कि किसान संगठनों के संघर्ष के कारण पंजाब सरकार को लैंड पूलिंग नीति वापस लेनी पड़ी। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर दिल्ली के आकाओं को खुश करने का आरोप लगाया। बादल ने कहा कि पंजाब का हर वर्ग सरकार से दुखी है और 2027 में इसकी कीमत चुकानी होगी।

    By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sat, 16 Aug 2025 04:42 PM (IST)
    Hero Image
    लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस लेने पर क्या बोले मनप्रीत बादल। फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल ने गिद्दड़बाहा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के किसान संगठनों के संघर्ष और लोगों के गुस्से के आगे झुककर पंजाब सरकार को लैंड पूलिंग नीति वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब लैंड पूलिंग नीति लाकर अपने दिल्ली के आकाओं को खुश करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का हर वर्ग मौजूदा सरकार से बेहद दुखी है और उसे 2027 में इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

    इस अवसर पर उनके साथ कार्यालय प्रभारी हरबंस सिंह सग्गू, हरजीत सिंह नीला मान, मास्टर रणजीत सिंह, बाबू सिंह पूर्व सरपंच, जीवन गर्ग, साधा सिंह भूंदड़, पप्पी चहल, रुपिंदर समाघ, ओम प्रकाश बांका और राजू सहारण सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।