Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुक्तसर में NSUI चुनाव में बवाल, फायरिंग में हरियाणा के युवक को लगी गोली

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 11:18 AM (IST)

    मलोट में एनएसयूआइ संगठन के चुनाव के दौरान पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में युवक एकत्रित हुए। पुलिस को विवाद की आशंका थी। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया जिनमें से एक हरियाणा का युवक भागने की कोशिश में घायल हो गया। उसे बठिंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    पुलिस के साथ फायरिंग में हरियाणा का एक युवक घायल

    संवाद सूत्र, मलोट (मुक्तसर)। मलोट में एनएसयूआइ संगठन के चुनाव के लिए पंजाब हरियाणा के युवक बड़ी संख्या में शहर में इकट्ठे हुए। पुलिस को चुनाव को लेकर विवाद की सूचना थी जिस स्थानीय पुलिस ने माहौल को शांत बनाए रखने के लिए कुछ युवकों को अलग-अलग स्थानों पुलिस ने हिरासत में ले लिया।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा का एक युवक लंबी की तरफ डबवाली हाईवे की तरफ कुछ साथियों के साथ खिसक गया पर पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस के साथ फायरिंग हुई है जिसमें हरियाणा के गांव शेरगढ़ का एक युवक घायल हुआ है। जिसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही।

    जानकारी के अनुसार बुधवार को मलोट में एनएसयूआइ संगठन के प्रधान का चयन होना था‌। कुछ दिन पहले इसी तरह के अन्य संगठन के प्रधान का भी चयन हुआ है। यह कॉलेजों के स्टूडेंट्स हैं। यूथ का संगठन बनाया गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में नौजवान पंजाब हरियाणा से मलोट शहर में इकट्ठे हुए। यह शहर के अलग-अलग हिस्सों में गुटों में खड़े हुए थे।

    सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस को प्रधान पद के चुनाव में किसी तरह के विवाद होने की सूचना थी जिस पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुछ युवकों को पकड़ कर थाने में बंद कर दिया। 10 से 15 युवकों को हिरासत में लाए जाने की सूचना है।

    इसके बाद दोपहर हरियाणा के गांव शेरगढ़ का युवक जो संगठन का बड़ा प्रतिनिधि बताया जा रहा है वह पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए लंबी में डबवाली रोड की तरफ साथियों के साथ अपनी गाड़ी में जाने लगा और पुलिस ने उसका पीछा किया।

    इस दौरान उक्त युवकों की गाड़ी पहले पुलिस की गाड़ी से टकराई और फिर पीछे एक ट्रक से टकराई। सूचना है कि इस दौरान युवकों और पुलिस के बीच फायरिंग हुई है। एक गोली हरियाणा के युवक को लगी है जो गंभीर रूप से घायल हुआ है और पुलिस ने उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।