Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी का एलान, अकाली दल से मिलता-जुलता है नाम; क्या होंगे मुद्दे?

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 01:35 PM (IST)

    Amritpal Singh Party Announcement Today जेल में बंद खडूर साहिब सीट के सांसद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का आज एलान हो गया है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के पिता तरसेम सिंह और फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह ने पार्टी का एलान किया है। अमृतपाल सिंह की पार्टी का नाम अकाली दल (वारिस पंजाब दे) रखा गया है।

    Hero Image
    अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का हुआ एलान (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। पिछले दो साल से असम के डिब्रुगढ़ जेल में खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की पार्टी का आज एलान हो गया है। मुक्तसर के बठिंडा रोड पर चल रही अलगाववादी सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी की 'पंथ बचाओ, पंजाब बचाओ' रैली में अमृतपाल के पिता ने पार्टी का एलान किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी का रखा गया ये नाम

    अलगाववादी सांसद अमृतपाल सिंह के पिता ने नई पार्टी की घोषणा कर दी है। पार्टी का नाम अकाली दल (वारिस पंजाब दे) रखा गया है। 'पंथ बचाओ, पंजाब बचाओ' रैली के दौरान पार्टी नेता जसकरण सिंह काहनवाला ने शिअद बादल पर हमला बोलते हुए कहा कि दो सोचों की लड़ाई है।

    उन्होंने कहा कि एक सोच दिल्ली की है जोकि किसानों की जानें ले रही हैं। दिल्ली की सोच सिख कौम का नुकसान करवा रही है। दिल्ली की सोच बंदी सिंहों को बंदी बना कर रखना चाहती है। दिल्ली की सोच पंथ व पंजाब का नुकसान करवा रही है। दिल्ली सोच पंजाब के पानी को लूटना चाहती है।

    अमृतपाल के वकील ने कही ये बात

    खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के वकील हरपाल सिंह ने कहा कि जब तक पंजाब की क्षेत्रिय पार्टी नहीं बनती तब तक पंजाब के बारे कोई नहीं सोचेगा। उन्होंने कहा कि अब नई साजिश के तहत अमृतपाल को गैंगस्टर साबित करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के 92 विधायकों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के डर से पंजाब की बात ही नहीं करनी है। जो पंथ के नाम पर पहले पार्टीयां चल रही हैं वो पंथ की बात ही नहीं करते।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    comedy show banner
    comedy show banner