Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच होमगार्ड के जवान को तेज रफ्तार कार ने कुचला, दर्दनाक मौत; आरोपी चालक फरार

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 19 Feb 2024 10:02 AM (IST)

    दिल्ली - फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर किसानों की ओर से लगाए गए धरने (Farmers Protest) के दौरान ड्यूटी पर तैनात चरणजीत सिंह नाम के एक होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। ये मौत तेज रफ्तार कार से कुचले जाने के बाद हुई। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। आरोपी चालक फिलहाल फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Hero Image
    Kisan Andolan: मृतक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है, रविवार देर शाम की घटना।

    संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब। दिल्ली - फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर किसानों की ओर से लगाए गए धरने के दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में होमगार्ड जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टोल प्लाजा पर दो दिन से लगा हुआ है धरना

    मृतक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। उधर, चालक घटना के बाद कार वहीं छोड़ कर मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार दिल्ली - फाजिल्का हाईवे पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर दो दिन से धरना लगाया हुआ। इसके चलते टोल से वाहन फ्री में गुजर रहे हैं।

    तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात चरणजीत सिंह को कुचला

    वहीं धरना स्थल पर थाना लंबी पुलिस की ओर से होमगार्ड के जवान चरणजीत सिंह को यातायात दुरुस्त रखने के लिए लगाए नाके पर ड्यूटी पर लगा रखा था। रविवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार आई जिसने ड्यूटी पर तैनात चरणजीत सिंह को कुचल दिया।

    यह भी पढ़ें: Punjab: आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंस्पेक्टर सेखों दंपती की हो सकती है गिरफ्तारी, इस केस में सीबीआई कर रही जांच

    आरोपी कार छोड़कर भाग निकला

    हादसा इतना दर्दनाक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना लंबी पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मलोट में रखवा दिया है। वहीं कार छोड़कर भागे चालक की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Gangster Encounter: गैंगस्‍टर गुरमीत उर्फ काला धनौला का AGTF ने किया एनकाउंटर, तीन साथी अरेस्‍ट; दो इंस्पेक्टर घायल