Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिटनेस कैंप में 750 विद्यार्थी हुए शामिल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jun 2022 03:37 PM (IST)

    संवाद सूत्र मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) महाराजा रणजीत सिंह कालेज ने गुरु नानक देव जी चौक म

    Hero Image
    फिटनेस कैंप में 750 विद्यार्थी हुए शामिल

    संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

    महाराजा रणजीत सिंह कालेज ने गुरु नानक देव जी चौक में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की पहली वर्षगांठ फिटनेस-डे के रुप में मनाई। इसमें डीएसपी जसपाल सिंह, थाना सदर के प्रभारी गुरविदर सिंह ने भाग लिया। इस दौरान कालेज के लगभग 750 छात्रों ने भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कालेज प्राचार्य डा. रजिदर सिंह सेखों ने छात्रों को कहा कि हम अपने छात्रों को सर्वांगीन विकास की ओर ले जा रहे हैं। इसी तरह हमने अपने छात्रों को फिटनेस से जोड़ने के लिए यह पहल की है। मिल्खा सिंह के पथ पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि मिल्खा सिंह के निधन के बाद प्राचार्य सेखों ने भारत सरकार और पंजाब सरकार से इस दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाने की अपील की थी।

    डीएसपी जसपाल सिंह ने छात्रों व कालेज प्राचार्य और प्रबंधन को बधाई दी और कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों को छात्रों को प्रेरित करने के लिए इस तरह की पहल करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि स्वास्थ्य ही व्यक्ति की सबसे बड़ी संपत्ति है। इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य के लिए रोज व्यायाम करना चाहिए। कालेज प्रबंधन समिति के महासचिव लखविदर सिंह रोहीवाला, दलजिदर सिंह संधू, कोषाध्यक्ष प्रितपाल सिंह गिल, सचिव ने मिल्खा सिंह की पहली वर्षगांठ को फिटनेस दिवस के रूप में मनाने के लिए प्राचार्य की सराहना की।