Punjab News: दोदा में ठेका कर्मचारियों ने पेस्को के जारी पत्र की प्रातियां जलाकर किया रोष व्यक्त
पंजाब के दोदा में ठेका कर्मचारियों ने पेस्को के जारी पत्र की प्रातियां जला कर रोष दिखाया। यूनियन के प्रधान कर्मजीत सिंह ने कहा कि सरकार ठेका कर्मचारियों के साथ धक्का कर रही है। 16 फरवरी को मांगों को लेकर हेड आफिस पटियाला में प्रदेश स्तरीय धरना लगाया जाएगा।
संवाद सूत्र, दोदा: पीएसपीसीएल व पीएसटीसीएल कांट्रेक्चुअल वर्कर यूनियन पंजाब के निमंत्रण पर दोदा में डिविजन के गेट समक्ष बिजली कर्मचारियों ने पेस्को से जारी पत्र की प्रातियां जला कर रोष व्यक्त किया। यूनियन के प्रधान कर्मजीत सिंह ने कहा कि सरकार ठेका कर्मचारियों के साथ धक्का कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार बयान दे रही है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थाई करेंगे,लेकिन दूसरी तरफ वर्करों की छांटी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Punjab Politics: पार्टी जो एक्शन लेना चाहे ले ले..कांग्रेस के कारण बताओ नोटिस पर परनीत कौर का करारा जवाब
16 फरवरी को मांगों को लेकर हेड आफिस पटियाला में प्रदेश स्तरीय धरना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने से भाग रही है,जिस कारण मजबूरन कर्मचारियों को संघर्ष के रास्ते पर चलना पड़ रहा है। इस अवसर पर मलकीत सिंह, गोरा सिंह, दर्शन सिंह, सेवक सिंह उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: Punjab News: जी-20 के रूट में परेशानी बन सकते हैं बेसहारा पशु, नगर निगम की अनदेखी पड़ सकती है भारी