विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Politics: पार्टी जो एक्शन लेना चाहे ले ले..कांग्रेस के कारण बताओ नोटिस पर परनीत कौर का करारा जवाब

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Mon, 06 Feb 2023 12:33 PM (IST)

पूर्व विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

पटियाला की सांसद परनीत कौर ने कांग्रेस द्वारा दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया है
पटियाला की सांसद परनीत कौर ने कांग्रेस द्वारा दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया है

अमृतसर, जागरण डिजिटल डेस्क। पटियाला की सांसद और पूर्व विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कांग्रेस द्वारा दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया है।आईएनसी अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर को संबोधित करते हुए परनीत कौर ने पत्र लिख कर कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा मैं हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र और अपने राज्य पंजाब के साथ खड़ी रही हूं और उनके मुद्दों को उठाया है, भले ही कोई भी सरकार सत्ता में हो।

उन्होंने आगे कहा कि जहां तक ​​मेरे खिलाफ कार्रवाई की बात है, तो आप जो चाहें कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं।

यह भी पढ़ें Punjab News: कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी पर गिरी गाज, कांग्रेस ने सांसद परनीत कौर को पार्टी से किया निलंबित

कांग्रेस पर परनीत का पलटवार

पंजाब के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने कांग्रेस पर पलटवार भी किया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि शुरुआत में मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि एक व्यक्ति जिसने 1999 में सोनिया गांधी के विदेशी नागरिक होने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी, और 20 साल 2019 तक बाहर रहे, और जिन्हें खुद अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा, अब मुझसे एक तथाकथित अनुशासनात्मक मामले पर पूछताछ कर रहे हैं।

तारिक अनवर को संबोधित करते हुए परनीत कौर ने अपनी बात रखी। पंजाब के नेताओं के बारे में बात करते हुए परनीत कौर ने कहा, ''पंजाब में जिन कांग्रेसियों ने मुझ पर आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ कई मुद्दे लंबित हैं। यदि आप मेरे पति को बुलाएंगे, जो उस समय मुख्यमंत्री थे, तो वह आपको उनके कार्यों के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने उनकी रक्षा की क्योंकि वे उनकी ही पार्टी के नेता थे। हालांकि मुझे लगता है कि आप ऐसा नहीं करेंगे।"

पटियाला से सांसद ने कहा कि वह अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा, "जहां तक आप के कारण बताओ नोटिस का मामला है तो मैंने संविधान, अपने संसदीय क्षेत्र और पंजाब के मुद्दों पर हमेशा ही कार्य किया है।"

यह भी पढ़ें Punjab News: तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त

मुद्दों के हल के लिए होती है भाजपा नेताओं से मुलाकात

परनीत कौर ने आगे लिखा कि प्रदेश की समस्याओं को खत्म करने के लिए बीजेपी नेताओं से मिलना जरूरी है। उन्होंने लिखा, "आप जानते होंगे कि किसी भी राज्य में कांग्रेस सरकार के प्रत्येक मंत्री को अपने राज्य के मुद्दों को हल करने के लिए केंद्रीय सरकार के मंत्री यानी की भाजपा सरकार से मिलना पड़ता है। यह पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार में किया गया था और आज मुझे विश्वास है कि यह छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार द्वारा किया जा रहा है। मैं भी प्रदेश के मुद्दों को हल करने के लिए हमेशा राज्य और केंद्र सरकार से मिलती रहूंगी, चाहे आप इसे पसंद करें या नहीं।"

कार्रवाई के लिए आप स्वतंत्र

परनीत कौर ने पत्र के अंत में कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए लिखा कि कार्रवाई के लिए आप स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा, "जहां तक ​​मेरे खिलाफ कार्रवाई की बात है, तो आप जो चाहें कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं।"

क्या है पूरा मामला

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पटियाला से सांसद परनीत कौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करते हुए भाजपा की मदद करने का आरोप लगा है। इस मामले पर एक्शन लेते हुए परनीत कौर के खिलाफ कांग्रेस ने आखिरकार कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस की अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी की तरफ से परनीत को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।