Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वुमेन समिट में शामिल हुए CM भगवंत मान, महिलाओं को दे सकते हैं बड़ा तोहफा

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 02:50 PM (IST)

    मोगा के आईएसएफ कॉलेज में वुमैन समिट का आयोजन किया गया। समिट में लुधियाना बरनाला मोगा ओर रोपड़ की करीबन 600 महिलाएं शामिल हुई हैं। इस अवसर पर मुखंयमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अगले बजट में महिलाओं को ₹1000 महीना देने का ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा उनकी तरफ से दिल्ली में 60 से भी ज्यादा सीटें लेकर चौथी बार सरकार बनाने का दावा किया गया है।

    Hero Image
    भगवंत मान ने वुमेन समिट में लिया भाग

     दिलबाग दानिश, मोगा। प्रदेश में पहली बार वुमैन समिट का आगाज हो गया है। यहां फिरोजपुर रोड पर आईएसएफ कॉलेज में यह वुमैन समिट हो रहा है। इसमें लुधियाना, बरनाला, मोगा ओर रोपड़ की करीबन 600 महिलाएं शामिल हुई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समिट में कृषि और इसके सहायक क्षेत्र में अपना वर्चस्व जमा चुकी महिलाओं को प्रेरणादायक बनाकर दूसरी महिलाओं के सामने रखा जाएगा। उनकी सक्सेस स्टोरी दूसरी महिलाओं के साथ सांझा की जाएगी। यह काफी दिलचसप है कि पहली बार महिला सशक्तिकरण के लिए इस तरह का कदम उठाया जा रहा है।

    अगले बजट में महिलाओं को 1000 रुपये महीना देने का हो सकता है एलान

    मुख्यमंत्री मान ने इस दौरान कहा कि अगले बजट में महिलाओं को ₹1000 महीना देने का ऐलान हो सकता है। इसके अलावा उनकी तरफ से दिल्ली में 60 से भी ज्यादा सीटें लेकर चौथी बार सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद अच्छी बात होने जा रही है कि किसान यूनियन और केंद्र सरकार के बीच 14 फरवरी को मीटिंग होने जा रही है और इसके अच्छे नतीजे निकलने की उम्मीद है। उन्होंने महिला स्टॉलों का निीक्षण भी किया।

    बता दें कि ग्रांट थार्नटन भारत और एचडीएफसी परिवार की तरफ से महिलाओं को सशक्त करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है जो सरकारी संस्थाओं को साथ लेकर महिला उत्थान के लिए काम करता है। इसके एक अधिकारी ने बताया कि नमो ड्रोन दीदी, टेरा कोटा नामक प्रोग्राम इसका ही हिस्सा हैं। अब तक इस योजना के तहत आर्थिक तौर पर सशक्त हुई महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को उत्साहित करने के लिए यह समिट किया जा रहा है।

    लघु सचिवालय की रखी गई नींव 

    यहां पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लघु सचिवालय के 'बी' ब्लॉक की दो मंजिला इमारत का विस्तार करने का नींव का पत्थर रखा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 9 करोड़ 76 हजार रुपये जारी किए गए हैं।

    लघु सचिवालय की बाकी बची दो मंजिलों को बनाने के का काम शुरू करवाया जाना है। जिसके बाद लगभग सभी विभागों के कार्यालय यहां स्थानांतरित किए जाएंगे। जगह की कमी के कारण कई कार्यालय अभी भी परिसर से बाहर हैं।

    इसके अलावा दो उप-तहसीलों में कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है और इन दोनों भवनों के निर्माण के लिए 85.75 लाख रुपये और 85.75 लाख रुपये (कुल 171.44 लाख रुपये) की राशि मंजूर की गई थी और मुख्यमंत्री की तरफ से लघु सचिवालय में ही इसका भी नींव पत्थर रखना था। यही नहीं इसी दिन ही उनकी तरफ से आईएसएफ कॉलेज में होने वाली वुमैन समिट भी हिस्सा लिया जाना था और उनके यह दोनों कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

    सुरक्षा चाक चौबंद, सचिवालय में वाहनों जाने पर पाबंदी

    पुलिस की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आगमन पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े किए गए। लघुसचिवालय में आने जाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है और लघु सचिवालय में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। समागम में आने वाले लोगों को भी अपने वाहन अनाज मंडी में लगाकर जाने दिया जा रहा है। यही नहीं शीर्ष अधिकारियों द्वारा पुलिस के वाट्सएप ग्रुपों में जानकारी सांझा कर सभी की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।