Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Security Forces Recruitment: सुरक्षाबलों ने निकाली बंपर भर्ती, 75 हजार से अधिक पदों पर कर सकेंगे अप्लाई; परीक्षाओं के लिए कैंप भी शुरू

    Security Forces Recruitment युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। विभिन्न सुरक्षाबलों ने बंपर भर्ती निकली है इसके तहत जो भी युवा लड़के और लड़कियां सुरक्षा बलों में भर्ती होना चाहते हैं वह जल्द ही अप्लाई कर दें। बता दें कि सुरक्षाबलों ने 75768 पोस्ट पर भर्ती निकाली है। वहीं तैयारियों के लिए तो कैंप भी शुरू कर दिए गए हैं।

    By RAJ KUMAR RAJU Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Tue, 16 Jan 2024 06:06 PM (IST)
    Hero Image
    विभिन्न सुरक्षा बलों ने निकाली भर्ती, लिखित व शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए कैंप शुरू

    संवाद सहयोगी, मोगा। Security Forces Recruitment: पंजाब में सुरक्षाबलों ने बंपर भर्ती निकली है। ये युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। जो भी युवा लड़के और लड़कियां सुरक्षा बलों में भर्ती होना चाहते हैं वह इसके तहत अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि सुरक्षाबलों ने 75,768 पोस्ट पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसकी तैयारी के लिए तो कैंप भी शुरू कर दिए गए हैं। वहीं जो ट्रेनिंग युवा स्वयं से करते थे, उसके लिए भी कैंप चल रहे हैं। वहीं फिजिकल और लिखित परीक्षा की ट्रेनिंग के लिए भी कैंप चलाए गए हैं। इसके तहत युवाओं को कई प्रकार की फ्लेक्सिबिलिटी दी जा रही है।     

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसामियों के लिए फरवरी में होगा लिखित पेपर 

     सी-पाइट कैंप हकूमत सिंह वाला फिरोजपुर के कैंप ट्रेनिंदग अफसर कैप्टन रिटायर्ड गुरदर्शन सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने विभिन्न सुरक्षा बलों में लड़के-लड़कियों के लिए 75,768 पद निकाले गए है। जिन्होंने इन पोस्टों के लिए रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर करवाई है, के लिए लिखित व शारीरिक टेस्ट की ट्रेनिंग कैंप में चल रही है। इन आसामियों के लिए शारीरिक टेस्ट से पहले लिखित पेपर कंप्यूटर बेस्ड फरवरी में होगा।

    पेपर की तैयारी की नहीं ली जाएगी फीस

    उन्होेंने कहा कि अगर युलवक इन आसामियों के लिए भर्ती होने के लिए लिखित व शारीरिक ट्रेनिंग लेना चाहते हैं वह सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक सी-पाइट कैंप हकूमत सिंह वाला में अपना नाम दर्ज करवाकर रिपोर्ट कर सकते हैं। कैंप में रहने समय खाना, रिहायश बिल्कुल निशुल्क दी जाएगी तथा शारीरिक पेपर की तैयारी की कोई भी फीस नहीं ली जाएगी।