Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रब्ब नगर में धार्मिक समागम करवाया

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 17 May 2022 04:26 PM (IST)

    । संत बाबा अजमेर सिंह रब्ब जी के तप स्थान रब्ब नगर मोगा में माता ज्ञान कौर की सरप्रस्ती में धार्मिक समागम करवाया गया। सर्वप्रथम श्री सुखमणि साहिब के प ...और पढ़ें

    Hero Image
    रब्ब नगर में धार्मिक समागम करवाया

    संवाद सहयोगी,मोगा

    संत बाबा अजमेर सिंह रब्ब जी के तप स्थान रब्ब नगर मोगा में माता ज्ञान कौर की सरप्रस्ती में धार्मिक समागम करवाया गया। सर्वप्रथम श्री सुखमणि साहिब के पाठ के बाद कीर्तन गायन किया गया।

    इस दौरान संगत को गुरबाणी से जुड़ने का उपदेश दिया गया। समागम दौरान बलवीर सिंह रामूवालिया ने कहा कि यह समागम सरबत के भले के लिए कराया गया। इस मौके पर विदेश से पहुंचे भरपूर सिंह कंडा व राजेन्द्र कौर कंडा इंग्लैंड वालों का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर मुख्य सेवादार बलवीर सिंह रामूवालिया, भरपूर सिंह कंडा, बाबा फूला सिंह, सुखचैन सिंह रामूवालिया, गुरलाल सिंह, सोना, मेजर सिंह, गुरदेव सिंह, परमिदर सिंह चौहान, सुखचरण सिंह पिका, कुलदीप सिंह चौहान, सतपाल सिंह कंडा, गुरसेवक सिंह सन्यासी, हरबंस सिंह बंसी, मनोहर सिंह, महेन्द्र सिंह मैहरो, हरमीत सिंह, हरजीत सिंह, पाल सिंह, गुरदीप सिंह, हरजसप्रीत सिंह, गुरदेव सिंह, हरजोत सिंह, मनजिदर सिंह आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें