पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, CCTV फुटेज आए सामने; अस्पताल में घुसकर मारी थी गोली
मोगा के कस्बा कोट Rसे खा में पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉक्टर अनिलजीत सिंह कंबोज पर दो युवकों ने क्लिनिक में घुसकर फायरिंग की। डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका ऑपरेशन सफल रहा। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपितों से दूर है हालांकि सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा के कस्बा कोट ईसे खा में शुक्रवार को पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉक्टर अनिलजीत सिंह कंबोज पर दो युवकों ने कैबिनेट में घुसकर फायरिंग की थी। जिसके कारण डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उनका ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। लेकिन 24 घंटे बाद भी जहां आरोपितों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है वहीं पुलिस के हाथ अभी आरोपितों से दूर हैं।
गौरतलब है कि मोगा के कस्बा कोट ईसे खा स्थित हरबंस नर्सिंग होम में शुक्रवार को दो युवक दवाई लेने के बहाने डॉक्टर के पास आए थे जिन्होंने करीब 12:50 के दौरान डॉक्टर पर केबिन में घुसकर दो फायर किए थे फायरिंग लगने के कारण डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया था।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पुलिस थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर चौराहे में स्थित हरबंस नर्सिंग होम में हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत है। पूरी घटना नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।