Moga News: मोगा में अधिकारियों में लगी समय से पहले दफ्तर में पहुंचकर फोटो खिंचवाने की होड़
Punjab News पंजाब में आज से सभी दफ्तरों का समय बदल गया है। इसी बीच मोगा में सरकारी दफ्तरों के समय बदलाव का पहला दिन कुछ ऐसा रहा। अधिकारियों में समय से ...और पढ़ें

मोगा, जागरण संवाददाता: पंजाब में आज से सभी दफ्तरों का समय बदल गया है। इसी बीच मोगा में सरकारी दफ्तरों के समय बदलाव का पहला दिन कुछ ऐसा रहा। अधिकारियों में समय से पहले पहुंचकर फोटो मीडिया तक पहुंचाने की होड़ लगी हुई दिखी।
वहीं जमीनी सच कुछ और ही कहानी कह रहा था। सिविल सर्जन आफिस में चंडीगढ़ से पहुंची डिप्टी डायरेक्टर साढ़े आठ बजे एसएमओ के साथ मीटिंग का इंतजार कर रही थीं। बाहर पौने नौ बजे तक सिविल सर्जन परिसर व अस्पताल में झाडू ही लग रही थी।
लोगों को मिलने से रोका गया और खिंचवाई जा रही फोटो
सिविल सर्जन के बराबर में फूड सेफ्टी विभाग का सीवरेज लीकेज हुआ, दुर्गन्ध के बीच में से ही दफ्तर के कर्मचारी गुजर रहे थे। जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स में अधिकारियों से मिलने पहुंचे लोगों को रोका जा रहा था। पहले फोटो खिंचाकर मीडिया को पहुंचाने की होड़ थी।
सीएम मान ने की थी समय बदलाव की घोषणा
पंजाब के सभी दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से 2:00 बजे तक हो गया है जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने दफ्तर में करते हुए कहा कि सरकार का यह फैसला सभी को इतना पसंद आ रहा है कि केंद्रीय कोयला ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने उनसे कहा है कि यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो हम इससे पूरे देश में लागू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से 350 मेगावाट बिजली रोजाना बचेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।