लिव इन रिलेशन में रही महिला ने निगला जहर, हालत गंभीर
दोसांझ रोड पर लिव इन रिलेशन में रही एक महिला ने प्रेमी के छोड़कर चले जाने के कारण जहर निगल लिया। उसकी हालत गंभीर है।

संस, मोगा: दोसांझ रोड पर लिव इन रिलेशन में रही एक महिला ने प्रेमी के छोड़कर चले जाने के कारण जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में उसकी मां ने सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया।
सिविल अस्पताल में भर्ती पूनम की मां सुदेश रानी ने कहा कि उसकी बेटी पूनम की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। लेकिन करीब एक वर्ष के बाद उसके दामाद की मौत हो गई थी। कुछ दिन के बाद उसकी बेटी के संपर्क में लुधियाना का रहने वाले एक युवक आया। उक्त युवक उसकी बेटी से शादी करने की बात कहकर करीब ढाई साल से उसे अपने साथ रख रहा था, लेकिन गत दिवस उसकी बेटी का प्रेमी मोगा से अपना सामान लेकर लुधियाना चला गया। इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने जहरीली वस्तु निगल ली, जिसका पता चलने पर अपनी बेटी को उसकी मां उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सुदेश रानी का कहना है कि उसकी बेटी का प्रेमी उसके सोने के गहने ले गया और उसकी बेटी के करीब सात-आठ लाख रुपये भी ले गया है। इमरजेंसी स्टाफ ने महिला को उपचार देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।