Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सरकार ने वैक्सीन निजी अस्पतालों को बेची, जनता पर बढ़ा बोझ : जत्थेदार तोता सिंह

शिरोमणि अकाली दल बादल के नेता व पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने दाना मंडी में आक्सीजन बैंक स्थापित किया। बैंक में 25 आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाएं हैं। इनमें 15 बड़े 10 छोटे हैं।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 05 Jun 2021 11:00 PM (IST)
Hero Image
सरकार ने वैक्सीन निजी अस्पतालों को बेची, जनता पर बढ़ा बोझ : जत्थेदार तोता सिंह

संवाद सूत्र, धर्मकोट : शिरोमणि अकाली दल बादल के नेता व पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने दाना मंडी में आक्सीजन बैंक स्थापित किया। बैंक में 25 आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाएं हैं। इनमें 15 बड़े, 10 छोटे हैं। इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि कहा कि पंजाब में कोरोना महामारी के समय आक्सीजन की कमी से तमाम लोगों की मौत हुई है। इसी समस्या को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब निवासियों को आक्सीजन सिलेंडर की सुविधा लोगों को उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि कोविड वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों को सरकार ने 400 रुपये की कीमत पर बेच दी, इसके बदले में प्राइवेट अस्पतालों ने लोगों को 2000 से लेकर 3000 रुपये की वैक्सीन लगाई है। जत्थेदार तोता सिंह ने आक्सीजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 98147 35765 और 99146 00541 जारी किए। उन्होंने कहा कि मरीजों को अस्पतालों में आक्सीजन की कमी के कारण बेड नहीं मिलते। ऐसे लोग इन नंबरों पर कॉल करके सहायता पा सकते हैं।

इस मौके पर निजी सलाहकार राजिदर सिंह, पूर्व सरपंच जोगिन्द्र सिंह (कोट सदर खान), पंजाब मित्र प्रधान गुरमेल सिंह सिद्धू, अकाली दल यूथ विग के प्रधान हरप्रीत सिंह रिक्की, सर्कल ढोलेवाला के प्रधान निशान सिंह मूसेवाला, सीनियर नेता गुरजंट सिंह चाहल, बीसी विग के प्रधान जगीर सिंह जज, डाक्टर हरमीत सिंह लाडी, पीए जगसीर सिंह, गुरबख्श सिंह, सर्कल प्रधान परमजीत सिंह विर्क आदि मौजूद थे।