Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2024 Lok Sabha Election: बड़े पैमाने पर लोगों को जोड़ रही भाजपा, काम में जुटे कार्यकर्ता: डॉ. सीमांत गर्ग

    By RAJ KUMAR RAJUEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 03:24 PM (IST)

    2024 Lok Sabha Electionउन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को कहा कि वह प्रधानमंत्री की नीतियों को घर-घर पहुंचाकर लोगों को जागरूक करें। क्योंकि मौजूदा पंजाब सरकार केन्द्र सरकार की नीतियों को अपना बताकर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा तीसरी बार देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी

    Hero Image
    बड़े पैमाने पर लोगों को जोड़ रही भाजपा,

    संवाद सहयोगी, मोगा। भाजपा ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब लोकसभा 2024 के चुनावों के लिए बड़े स्तर पर गतिविधियां शुरू की है तथा पंजाब में भी भाजपा पार्टी कार्यक्रम के मुताबिक गांवों में बड़े स्तर पर लोगों को अपने साथ जोड़कर 2024 के लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने गांव दौलतपुरा में भाजपा मंडल-2 के महासचिव गुरमेल सिंह बाठ के निवास स्थान पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रकट किए। 

    इस अवसर पर भाजपा के विस्तारक महेन्द्र खोखर, बाघापुराना मंडल अध्यक्ष दीपक तलवाड़, मंडल अध्यक्ष दिहाती गुरजंट सिंह मान, पूर्व सरपंच मुकंद सिंह, बाबा निर्मल सिंह, जसवंत सिंह बाठ, गुरसेवक सिंह बाठ, संतोष सिंह बाठ, मनप्रीत सिंह विर्क, केवल सिंह बाठ, बलदेव सिंह बाठ, जगदीश समरा, गगन बाठ, निर्मल सिंह चोटियां, जगजीत सिंह चोटियां, केवल सिंह गिल, गिंदा बाठ, रिक्की बाठ के अलावा काफी संख्या में गांव निवासी उपस्थित थे। 

    गरीबों को आर्थिक स्तर पर मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं

    डॉ.सीमांत गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद देश के करोड़ों गरीब लोगों को आर्थिक स्तर पर मजबूत करने के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की है जैसे उज्जवला स्कीम के तहत गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर मुहैया करवा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कच्चे मकानों को पक्का करने के लिए डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना, पूरे देश में गंदगी से निजात दिलाने हेतु करोड़ों रुपये शौचालयों का निर्माण करना जैसे कार्य किए हैं।

    प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत गरीब लोगों के खातों में आर्थिक सहायता देना, प्रधानमंत्री योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता देना, रेहड़ी फड़ी वालों को 10 हजार रुपये का कामकाज शुरू करने के लिए कर्ज मुहैया करवाना तथा छोटे व्यापारियों को 10 लाख तक का कर्ज बिना गारंटी के मुहैया कराने के अलावा और भी कई तरह की योजनाएं शुरू करके गरीब लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाया है। 

    पीएम की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने को कहा

    उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को कहा कि वह प्रधानमंत्री की नीतियों को घर-घर पहुंचाकर लोगों को जागरूक करें। क्योंकि मौजूदा पंजाब सरकार केन्द्र सरकार की नीतियों को अपना बताकर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा तीसरी बार देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी तथा पंजाब में भी जिस प्रकार पंजाब के लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में भी पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी तथा डबल इंजन की सरकार बनने के बाद पंजाब का बड़े स्तर पर विकास हो सकेगा तथा आज जो पढ़े लिखे नौजवान विदेशों में जाने को मजबूर हैं वह पंजाब में ही अपने कामकाज शुरू कर सकेंगे। 

    कांग्रेस और अकाली दल से दुखी हुए पंजाब के लोग

    उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग कांग्रेस, अकाली दल तथा आम आदमी पार्टी से दुखी हो चुके हैं, इन्होंने लोगों को सहूलियतें मुहैया करवाने की बजाए अपने घरों का विकास किया है। इसलिए अब पंजाब के लोग उक्त पार्टियों को मुंह नहीं लगाएंगे तथा भाजपा को भारी बहुमत से विजय दिलाएंगे। इस अवसर पर गांव के लोगों तथा भाजपा के पदाधिकारियों ने डॉ.सीमांत गर्ग को सम्मानित किया।