Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं व्यास पूजा समागम के निमंत्रण कार्ड जारी

    । श्री शिव महापुराण ज्ञान युग और व्यास पूजा चार से 13 जुलाई तक समाधि श्री शंकरा पुरी जीरा में होगी।

    By JagranEdited By: Updated: Mon, 27 Jun 2022 05:15 PM (IST)
    Hero Image
    शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं व्यास पूजा समागम के निमंत्रण कार्ड जारी

    संवाद सहयोगी,मागा

    श्री शिव महापुराण ज्ञान युग और व्यास पूजा चार से 13 जुलाई तक समाधि श्री शंकरा पुरी जीरा में होगी। यह जानकारी महामंडलेश्वर स्वामी कमल पुरी जी महाराज ने गोपाल गोशाला में समागम के निमंत्रण कार्ड जारी करते हुए दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि बताया कि श्री शिव महापुराण का पाठ रोजाना सांय तीन से सात बजे तक होगा। 12 जुलाई को पाठ का भोग सायं चार बजे डाला जाएगा। इसके उपरांत सायं पांच बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को व्यास पूजा के दौरान हवन-यज्ञ सुबह सात से आठ बजे तक होगा। इसके बाद समाधि श्री शंकरा पुरी जी, समाधि श्री स्वामी लक्ष्मण पुरी जी, समाधि श्री बैजनाथ पुरी जी का पूजन मंत्रोच्चारण के बीच किया जाएगा। इस मौके पर स्वामी लाल पुरी, गोशाला के अध्यक्ष चमन लाल गोयल, सुरेश कुमार बांसल, एसके बांसल, शाम लाल, संजीव कुमार, मानक शाह बांसल आदि उपस्थित थे।