Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरे रोम रोम में रम जाओ राम.. पर झूमे भक्त

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 05 Nov 2021 04:54 PM (IST)

    ाी राम शरणम आश्रम में दीपावली के पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा व भजन संध्या का आयोजन किया गया ...और पढ़ें

    Hero Image
    मेरे रोम रोम में रम जाओ राम.. पर झूमे भक्त

    संवाद सहयोगी, मोगा :

    श्री राम शरणम आश्रम में दीपावली के पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा व भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें साधक भाई-बहन बड़े भाव के साथ अपने गुरु महाराज के चरणों में बैठ कर उस परमपिता परमेश्वर के राम नाम का गुणगान करने के लिए पहुंचे। श्री राम शरणम् आश्रम को रंग बिरंगी लड़ियो के साथ सजाया गया। वही साधको द्वारी बनाई रंगोली आकर्षण का केन्र रही। पूरा आश्रम दीपक की लौ से जगमग आ उठा। भजन संध्या व विशेष प्रार्थना सभा का आगाज प्यारी बच्ची परी जिदल द्वारा गाई धुन दीनाबंधु दीनानाथ लाज मेरी तेरे हाथ के साथ हुआ। उसके उपरांत आश्रम के भजन गायकों ने अपनी मीठी आवाज में रस घोल दिया। जिसमें बहन नीना खुराना ने भजन मैंने राम नाम धन पाया मेरे जीवन में रस आया, मेरे सतगुरु कृपा कीनी मोहे नाम की सम्पत दीनी, टिकू बजाज ने भजन मै राम नाम नित गाऊं तेरा सहारा लेकर भगवन भवसागर तर जाऊं ., जैसे भजनों का गुणगान किया। अपनी प्रार्थना में श्री राम शरणम् आश्रम के मुख्य सेवादार प्रदीप भैया ने समस्त परिवारों को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि खुशियों का पर्व दीपावली बहुत खुशियां लेकर के आया है। हर घर परिवार में यह खुशियां सदैव बनी रहे। ऐसी प्रार्थना की। यह पर्व भगवान राम के वनवास के उपरांत रावण पर विजय पाकर के अयोध्या नगरी में वापिस लौटे, उस खुशी में यह पर्व मनाया जाता है। भगवान श्री राम के चरणों में यही प्रार्थना याचना करनी है कि आपने हमारा हाथ थामा है। अंतिम सांस तक अपने चरणों के साथ लगाए रखना। आज जीवन कितना असुरक्षित है कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। हम इतनी समर्थ नहीं कि प्रभु कृपा के बिना एक पल भी आगे बढ़ पाए। उस परमपिता परमेश्वर के चरणों में सब परिवारों के लिए प्रार्थना की कि सब परिवारों पर आपकी कृपा आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे। इसी प्रकार से सब लोग मिलजुल कर के समाज में व धर्म कार्य में सेवा में सदैव तत्पर रहें। श्री राम शरणम् आश्रम के मुख्य गायक संजय अरोड़ा ने मां लक्ष्मी जी की आरती की द्य आते भी राम बोलो जाते भी राम बोलो के साथ दीपावली की विशेष प्रार्थना सभा का समापन हुआ।

    ------

    तरलोक नरूला

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें