Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ढोंस परिवार की बदली निष्ठा, मनप्रीत का 'हाथ' छोड़, झाड़ू थामा

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 11 Jun 2021 10:39 PM (IST)

    धर्मकोट क्षेत्र में दिग्गज नेताओं में शुमार रहे कुलदीप सिंह ढोंस के निधन के साथ ही उनके परिवार की निष्ठा वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के प्रति बदल गई।

    Hero Image
    ढोंस परिवार की बदली निष्ठा, मनप्रीत का 'हाथ' छोड़, झाड़ू थामा

    जागरण संवाददाता, मोगा : धर्मकोट क्षेत्र में दिग्गज नेताओं में शुमार रहे कुलदीप सिंह ढोंस के निधन के साथ ही उनके परिवार की निष्ठा वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के प्रति बदल गई। ढोंस के बेटे दविदर सिंह ढोंस ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी को छोड़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान के नेतृत्व में आप की झाड़ू थामा। हालांकि दविदर सिंह ढोंस के पास कांग्रेस में कोई पद नहीं था, उनकी मूल पहचान भी उनके पिता ही थे। एक समय धर्मकोट की राजनीति में उनका सिक्का चलता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि शुक्रवार को आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें धर्मकोट के कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह ढोंस के बेटे दविदर सिंह ढोंस ने करीब 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। आप में शामिल होने के बाद दविदर सिंह ढोंस ने कहा कि कांग्रेस ने उनके कद के अनुसार पार्टी में सम्मान नहीं दिया। आम आदमी पार्टी के साथ उनकी बात शुरू हुई थी, पार्टी की नीतियां उन्हें अच्छी लगीं, इसी सोच के साथ उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। पार्टी में उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाते रहेंगे। 30 साल पुराना सियासी रिश्ता टूटा

    धर्मकोट के दिग्गज नेता रहे कुलदीप सिंह ढोंस का राजनीतिक जीवन ज्यादातर अकाली दल में गुजरा। मनप्रीत सिंह बादल ने जब अकाली दल से विद्रोह करके प्यूपल पार्टी बनाई थी, तब कुलदीप सिंह ढोंस अकेले मोगा के नेता थे जो मनप्रीत सिंह के साथ चले गए थे। बाद में मनप्रीत सिंह बादल जब कांग्रेस में शामिल हुए तो कुलदीप सिंह ढोंस व उनके समर्थक भी मनप्रीत सिंह बादल के साथ ही कांग्रेस में शामिल हो गए थे। ढोंस परिवार का मनप्रीत सिंह बादल के साथ करीब 30 साल पुराने संबंध थे। यही वजह कि ढोस के निधन के बाद मनप्रीत सिंह बादल दो बार उनके परिवार का हालचाल जानने आए थे, लेकिन ढोंस के निधन के साथ दूसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाले उनके बेटे दविदर सिंह ढोंस ने अपने पिता के 30 साल पुराने मनप्रीत सिंह बादल के साथ सियासी संबंधों को तोड़ दिया और आम आदमी पार्टी की झाड़ू थाम लिया। इस मौके पर भगवंत सिंह मान ने कहा आप कार्यकर्ताओं की पार्टी है, वे दविदर सिंह ढोंस को आम आदमी पार्टी में पूरा मान सम्मान देंगे।