विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोगा जालंधर हाईवे पर चलती कार में लगी आग; कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर राख, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Published: Mon, 02 Mar 2026 05:25 PM (IST)

धर्मकोट जालंधर हाईवे पर चलती आल्टो कार में स्पार्किंग से आग लग गई। चालक ने समय रहते वाहन रोका, जिससे ...और पढ़ें

HighLights

  1. मोगा हाईवे पर चलती कार में आग।

  2. स्पार्किंग से लगी भीषण आग, कार राख।

  3. कोई जनहानि नहीं, दमकल ने बुझाई।

राजकुमार राजू, मोगा। पंजाब के मोगा जिले के कस्बा धर्मकोट में जालंधर हाईवे पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक स्पार्किंग होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मोगा से जालंधर की ओर जा रही एक आल्टो कार जब धर्मकोट हाईवे पुल के पास पहुंची तो अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। कार चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। चालक के नीचे उतरते ही कार में तेज लपटें उठने लगीं।

यह भी पढ़ें- राजनीति छोड़ संतों की सेवा में जाने पर विचार कर रहीं नवजोत कौर सिद्धू; संत रामपाल के आश्रम में दिया बयान

लोगों ने किया दमकल विभाग को सूचित

घटना को देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग धर्मकोट को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर अफसर गगनदीप सिंह के नेतृत्व में ड्राइवर गुरप्रीत सिंह और फायरमैन बृजलाल, मोहनलाल, सौरभ तथा जगजीत सिंह ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की।

दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को आसपास फैलने से रोका। हालांकि आग इतनी तेज थी कि कार को पूरी तरह बचाया नहीं जा सका और वह बुरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

यह भी पढ़ें- जेएस फर्म पर दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी नहीं, अकाली नेता केपी ने सरकार पर संरक्षण का आरोप लगाया

यातायात रहा प्रभावित

घटना के दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य कर दी गई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण तारों में स्पार्किंग बताया जा रहा है। दमकल विभाग ने पूरे घटनाक्रम की सूचना संबंधित पुलिस थाने को दे दी है, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि चालक समय रहते कार न रोकता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना ने एक बार फिर वाहनों की नियमित जांच और मेंटेनेंस की आवश्यकता को उजागर किया है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर के कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर; केबिन में फंसे चालक की वीडियो वायरल