अमृतसर के कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर; केबिन में फंसे चालक की वीडियो वायरल
कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक केबिन में फंस गया। क्रेन से निकालकर उसे ...और पढ़ें
HighLights
अमृतसर में कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास भीषण टक्कर।
ट्रक चालक केबिन में फंसा, टांगें टूटीं।
क्रेन से दो घंटे बाद चालक को निकाला गया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की आगे-पीछे जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पीछे चल रहे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गया।
हादसे का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक अमृतसर से पठानकोट की ओर जा रहा था। जब वह कत्थूनंगल टोल प्लाजा पार कर आगे बढ़ा तो सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी।
पीछे आ रहे ट्रक चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और उसका वाहन जोरदार तरीके से आगे वाले ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाले ट्रक का केबिन बुरी तरह दब गया। हादसे के बाद आगे चल रहे ट्रक का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- एएसआई से 40 लाख की ठगी, बेटे को विदेश भेजने के नाम पर लगाया चूना
कैबिन क्षतिग्रस्त होने के कारण फंसा ड्राइवर
वहीं, दूसरे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। चालक को निकालना आसान नहीं था, क्योंकि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह मुड़ चुका था। इसके बाद मौके पर क्रेन मंगवाई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर चालक को बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में ईंटों से भरे ट्रक और क्रेटा कार की टक्कर, चार युवक घायल
चालक की दोनों टांगें टूटी
एक्सीडेंट के कारण चालक की कैबिन में फंसने के कारण दोनों टांगें टूट गई हैं। फिलहाल गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को सामान्य कर दिया।
