विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा में ईंटों से भरे ट्रक और क्रेटा कार की टक्कर, चार युवक घायल

Published: Mon, 02 Mar 2026 03:40 PM (IST)

शनिवार रात जाखल रोड पर एक क्रेटा कार और ईंटों से भरे ट्रक की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप ...और पढ़ें

ईंटों से भरे ट्रक और क्रेटा कार की टक्कर में चार युवक घायल।

ईंटों से भरे ट्रक और क्रेटा कार की टक्कर में चार युवक घायल।

HighLights

  1. जाखल रोड पर क्रेटा कार और ट्रक की भीषण टक्कर

  2. हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

  3. चिराग लुधियाना, केशव बठिंडा रेफर; बरेटा पुलिस जांच में जुटी

संवाद सूत्र, बरेटा। जाखल रोड पर शनिवार रात एक क्रेटा कार और ट्रक के बीच हुई भिंड़त में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल बुढलाडा में भर्ती कराया गया है, जबकि बरेटा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बरेटा निवासी चार युवक योगेश, चिराग, केशव और मनु अपनी क्रेटा कार से जाखल की ओर जा रहे थे, तभी ओवरब्रिज के पास उनकी कार ईंटों से भरे ट्रक से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल चिराग को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया, जबकि केशव को बठिंडा भेजा गया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।