जेएस फर्म पर दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी नहीं, अकाली नेता केपी ने सरकार पर संरक्षण का आरोप लगाया
मकसूदां थाने में जेएस फर्म पर गेहूं खुर्द-बुर्द का केस दर्ज है। अकाली नेता मोहिंदर सिंह केपी ने गिरफ्तारी न ...और पढ़ें

शिरोमणि अकाली दल के हलका करतारपुर के इंचार्ज मोहिंदर सिंह केपी मीडिया से बातचीत करते हुए।
HighLights
जेएस फर्म गेहूं खुर्द-बुर्द मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई।
अकाली नेता केपी ने सरकार पर संरक्षण का आरोप लगाया।
आरोपी के आप नेताओं से संबंधों पर सवाल उठे।
जागरण संवाददाता, जालंधर। शिरोमणि अकाली दल के हलका करतारपुर के इंचार्ज मोहिंदर सिंह केपी ने गेहूं को कथित रूप से खुर्द-बुर्द करने के मामले में पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मकसूदां थाने में जेएस फर्म के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे सरकार की नीयत पर सवाल खड़े होते हैं।
पंजाबी प्रेस क्लब जालंधर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान केपी ने कहा कि यह मामला लाखों रुपये के गेहूं से जुड़ा है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण के चलते पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। उनका कहना था कि जब आम लोगों पर छोटे मामलों में तुरंत कार्रवाई हो जाती है, तो इस गंभीर मामले में देरी क्यों हो रही है।
यह भी पढ़ें- अमृतसर के कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर; केबिन में फंसे चालक की वीडियो वायरल
केपी का आरोप, फार्त के तीन और पार्टनर
केपी ने यह भी दावा किया कि संबंधित फर्म में तीन अन्य पार्टनर भी हैं, लेकिन उन्हें केस में नामजद नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि सभी भागीदारों को जांच के दायरे में लाया जाए और यदि दोषी पाए जाएं तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए।
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने आरोपित व्यक्ति की कुछ तस्वीरें भी सार्वजनिक कीं, जिनमें वह कथित तौर पर आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें- एएसआई से 40 लाख की ठगी, बेटे को विदेश भेजने के नाम पर लगाया चूना
पुलिस मामला गंभीरता से नहीं ले रही
केपी ने आरोप लगाया कि आरोपी के आप नेताओं से करीबी संबंध हैं, जिसके कारण पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। हालांकि, इन आरोपों पर आप की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार निष्पक्ष जांच नहीं करवाती, तो शिरोमणि अकाली दल इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगा और आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में ईंटों से भरे ट्रक और क्रेटा कार की टक्कर, चार युवक घायल
