रंग बरसे दरबार मैया जी तेरे रंग बरसे.. पर झूमे भक्त
संस, मोगा कोटकपूरा रोड नजदीक जालंधर कॉलोनी में बने जय श्री महाकाली मंदिर में श्री महाकाली मंदिर चै
संस, मोगा
कोटकपूरा रोड नजदीक जालंधर कॉलोनी में बने जय श्री महाकाली मंदिर में श्री महाकाली मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से विशाल जागरण का आयोजन किया गया। मां भगवती के दरबार में आचार्य नंद लाल शर्मा की अगवाई में गणपति पूजन ट्रस्ट के चेयरमैन मास्टर दर्शन लाल कांसल, अध्यक्ष जसवंत राय आनंद राम देव गर्ग एवं समस्त सदस्यों ने किया। मां के दरबार में ज्योति प्रचंड समाजसेवी राम गोपाल पाली ने की। जबकि दरबार उद्घाटन हंस राज मंगला ने किया। एडीसी अजय सूद, प्रेम चक्की वाला, जगदीश छाबड़ा, मार्कफेड मैनेजर अनिल सबरवाल, कांग्रेस नेता डॉ हरजोत कमल, विधायक जोगिन्दर पल जैन, हकीकत राय गुलाटी, पूर्व मंत्री डॉ मालती थापर, डॉ पवन थापर, रविंदर पप्पू, द¨वदर रानिया विशेष रूप में उपस्थित हुए। मां भगवती दरबार में रंग बरसे दरबार मैया जी तेरे रंग बरसे ज्, मईया दा आंदा हे हर साल, भजनों से हाजरी लगाई। गायक रमन मतवाला, राजू बुककनवाला ने मां की मनमोहक भेटों का गुणगान किया। इस अवसर पर पार्षद भजन सितारा , सचिव राजेन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद, सुखदेव ¨सह, हंस राज मंगला, राम गुप्ता, बलवंत राय, राम गोपाल, रविंदर अग्रवाल, राजेश ¨जदल के अलावा ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।