Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोगा में फर्जी वसीयत तैयार कर 10 एकड़ जमीन पर किया कब्जा, चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 04:11 PM (IST)

    पंजाब के मोगा जिले में एक व्यक्ति की 10 एकड़ जमीन की फर्जी वसीयत बनाकर कब्जा करने के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता जसकरण सिंह के अनुसार उसने गुरदेव सिंह की जमीन ठेके पर ली थी। गुरदेव सिंह की मृत्यु के बाद आरोपियों ने जाली वसीयत के ज़रिये ज़मीन हड़पने की कोशिश की। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

    Hero Image
    फर्जी वसीयत तैयार कर 10 एकड़ जमीन पर कब्जा करने वाले चार आरोपियों पर केस दर्ज।

    संवाद सहयोगी, मोगा। पंजाब के मोगा जिले के विधान सभा हल्का निहाल सिंह वाला के गांव नगल में एक व्यक्ति की 10 एकड़ जमीन की फर्जी वसीयत तैयार करके पर कब्जा किए जाने के आरोप में थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार सलविंदर सिंह ने कहा कि जसकरण सिंह निवासी अमरगढ़ क्लेर जगराओ लुधियाना ने 29-01-2025 एसएसपी को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसने गुरदेव सिंह निवासी गांव नंगल की करीब 10 एकड़ जमीन पिछले लंबे समय से बसंत सिंह , बलवीर सिंह , रघुवीर सिंह निवासी गांव नंगल, जसवंत सिंह निवासी गांव बसिया से ठेके पर ली थी।

    गुरदेव सिंह की मौत के बाद लालच वश होकर गुरदेव सिंह की जायदाद हड़पने की नियत से गुरदेव सिंह की जाली वसीयत तैयार करके आरोपी जसवंत सिंह, बलवीर सिंह को बतौर गवाह रखकर, गुरदेव सिंह पढ़ा-लिखा अंग्रेजी में हस्ताक्षर करता होने के बावजूद उसका अंगूठा लगाया दिखाकर आरोपितों ने धोखे से गुरदेव सिंह की जायदाद पर कब्जा करने की कोशिश की है।

    एसएसपी की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच डीएसपी निहाल सिंह वाला को सौंप दी। पुलिस द्वारा मामले की गई जांच के उपरांत उक्त चारों लोगों के खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में केस दर्ज किया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner