Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जच्चा-बच्चा केंद्र व सिविल अस्पताल की बदलेगी नुहार: सेहत मंत्री

    पंजाब के सेहत व परिवार भलाई मंत्री डा. विजय सिगला ने सिविल अस्पताल मानसा का दौरा किया।

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 13 May 2022 10:04 PM (IST)
    Hero Image
    जच्चा-बच्चा केंद्र व सिविल अस्पताल की बदलेगी नुहार: सेहत मंत्री

    संसू, मानसा: पंजाब के सेहत व परिवार भलाई मंत्री डा. विजय सिगला ने सिविल अस्पताल मानसा का दौरा किया। सेहत सेवाओं का जायजा लिया व अस्पताल में दाखिल मरीजों से बातचीत की।

    उन्होंने जच्चा-बच्चा केंद्र व सिविल अस्पताल की दोनों इमारतों को आपस में मिलने के लिए पहुंची विभाग की इंजनियरों की टीम को बढि़या तरीके से काम करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों इमारतों को आपस में मिलाने से मरीजों को सुविधा मिलेगी व सिविल अस्पताल की नुहार बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की अगुआई वाली पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही सभी सिविल अस्पताल में डाक्टरी स्टाफ के अलावा अन्य सुविधाओं को पूरा किया जाएगा। अस्पतालों में जल्रूरी दवाएं व मशीनरी लाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कोई भी जरूरतमंद उपचार करवाने से वंचित न रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर, सेहत मंत्री डा. विजय सिगला ने सब्जी मंडी व अंडरब्रिज वाली सड़क के निर्माण काम शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों की समस्या को पहल के अधार पर हल करना उनकी जिम्मेदारी है।

    उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा हलका मानसा के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सब्जी मंडी की सड़क आने वाले तीन माह में तैयार हो जाएगी। अंडरब्रिज वाली सड़क का निर्माण 25 लाख रुपये के करीब खर्च से होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेश के हर काम योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। प्रदेश में किसी को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।