Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    28 मई को हटी सिक्योरिटी, 29 को हत्या... सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी आज, बदमाशों ने सिंगर पर दागी थीं 27 गोलियां

    Updated: Thu, 29 May 2025 03:14 PM (IST)

    पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में छह हमलावरों ने अंजाम दिया था। इस घटना को तीन साल हो गए हैं लेकिन परिवार को अभी भी इंसाफ का इंतजार है। पुलिस ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई को मुख्य आरोपी बनाया है। सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा वापस ले ली थी।

    Hero Image
    सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी आज (सोशल मीडिया फोटो)

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। दिन- 29 मई, 2022। जगह- मानसा का गांव जवाहरके। छह हमलावरों ने कार में जा रहे पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस घटना को आज तीन साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी परिवार और उनके फैंस इंसाफ की आस में बैठे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूसेवाला आज भी चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। पुलिस ने इस हत्याकांड में कनाडा में बैठे आतंकी गोल्डी बराड़ और गुजरात की जेल में बंद गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई को मुख्यारोपित बनाया है।

    पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक गोल्डी बराड़ मुख्य साजिशकर्ता था और उसने हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और कुछ अन्य लोगों की मदद ली थी।

    36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    पुलिस ने पहले इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन मानसा की अदालत में 24 आरोपितों के खिलाफ 26 अगस्त, 2022 को पहली चार्जशीट दायर की थी।

    इनमें शामिल जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत खोसा उर्फ मनु को पुलिस ने एनकांउटर में मार गिराया था। मनदीप तूफान व मनमोहन मोहना गोइंदवाल में आपसी लड़ाई में ही मारे गए थे।

    पुलिस ने इस मामले में कुल 215 लोगों को गवाह बनाया है। इसमें अब तक 30 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और अदालत में सैकड़ों तारीखें पड़ चुकी हैं।

    घटना के समय सिद्धू मूसेवाला के साथ दो दोस्तों गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह की गवाही हो चुकी है और पिता बलकौर सिंह और सुखपाल सिंह की गवाही को लेकर चार जुलाई को सुनवाई है।

    सुरक्षा वापस लेने के अगले दिन ही हुई हत्या

    पंजाब सरकार ने 28 मई, 2022 को 424 लोगों की सुरक्षा अस्थायी तौर पर हटाई थी, जिसमें सिद्धू मूसेवाला भी शामिल थे। चार्जशीट में बताया गया है कि सुरक्षा हटाने के बारे में कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ को पता चल गया और उसने अपने गुर्गों को फोन पर इसके बारे में सूचना दी।

    29 मई को सभी हमलावर बोलेरो में मानसा-सरदूलगढ़ रोड पर होटल में पहुंचे। वहां से गांव मूसा की ओर निकले। इसी दौरान सिद्धू मूसेवाला दोस्तों के साथ थार में वहां से निकले तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी।

    comedy show banner
    comedy show banner