Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सिद्धू मूसेवाला के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली, क्या है 'साइन टू वार 2026'? फैंस को बेसब्री से इंतजार

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 02:54 PM (IST)

    दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट पर 2026 के वर्ल्ड टूर का संकेत दिया गया है जिससे उनके प्रशंसक उत्साहित हैं। टीम ने एक रहस्यमयी संकेत दिया है जिसे प्रशंसक मूसेवाला के सपनों को साकार करने का संकल्प मान रहे हैं। प्रबंधन टीम टूर की तैयारियों में जुटी है और उनके संगीत को नई तकनीक से पेश करने की योजना है।

    Hero Image
    मूसेवाला अब 3-डी होलोग्राम के जरिए विदेश में अपना संगीत प्रस्तुत करेंगे (File Photo)

    संवाद सहयोगी, मानसा। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala Singer) के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई एक पोस्ट ने उनके प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। इस पोस्ट का शीर्षक 'साइन टू वार-2026 वर्ल्ड टूर' रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही सिद्धू मूसेवाला की टीम ने एक रहस्यमयी और सुखद संकेत दिया है। उनके प्रशंसक इस खबर को खुशी से देख रहे हैं। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    यह टाइटल सिद्धू मूसेवाला की कलात्मक शैली को दर्शाता है। साइन टू वार बनाकर वर्ष 2026 के वर्ल्ड टूर का संकेत दिया गया है। इसलिए, कोई दिन, तारीख और समय तय नहीं किया गया ।

    सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद यह पहली बार है जब उनकी टीम ने किसी बड़े संभावित आयोजन का संकेत दिया है। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक टूर नहीं, बल्कि सिद्धू मूसेवाला के सपनों को साकार करने की एक संकल्प है।

    पंजाब तक ही सीमित नहीं सिद्धूमूसेवाला

    सिद्धू मूसेवाला सिर्फ भारत और पंजाब में ही नहीं, बल्कि खाड़ी देशों, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा के युवाओं के बीच भी जाने जाते हैं।

    सिद्धू मूसेवाला की प्रबंधन टीम का कहना है कि इस सभ्भाविक टूर की तैयारियां फिलहाल की जा रही हैं। मूसेवाला के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उनके प्रशंसकों को इससे जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

    सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों का यह भी मानना है कि मूसेवाला के अप्रकाशित गाने एक डाक्यूमेंट्री और डिजिटल परफार्मेंस के रूप में भी हो सकते हैं, जिसमें उनके संगीत को एआर, बीआर तकनीक या 3-डी होलोग्राम के जरिए दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। अगर ऐसा संभव हुआ, तो भारतीय संगीत के इतिहास में एक नई शुरुआत होगी।

    फैन्स को अगली घोषणा का इंतजार

    मूसेवाला के प्रशंसक उनकी टीम की अगली घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। यह उनके प्रशंसकों के लिए एक टूर नहीं, बल्कि मूसेवाला के संगीत संघर्ष को एक नया रूप देकर उसे जिंदा रखने का एक प्रयास है।

    सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह ने बताया कि इस टूर प्रोग्राम की तैयारियां इस वर्ष के अंत तक पूरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कुछ नई तकनीक के जरिए सिद्धू मूसेवाला की गायकी को उनके ही अंदाज में विदेशों में भी पेश किया जाएगा, लेकिन इसमें समय आवश्य लगेगा।