Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2022 05:59 PM (IST)

    श्री सनातन धर्म सभा मानसा द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रभातफेरियों का आयोजन किया जा रहा है।

    Hero Image
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी

    संसू, मानसा : श्री सनातन धर्म सभा मानसा द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रभातफेरियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रभातफेरी इंचार्ज सतीश गोयल ने कहा कि सुबह चार बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर प्रभातफेरी विभिन्न गली-मोहल्लों से होकर मंदिर पहुंचकर समाप्त होती है। इसके बाद कृष्ण भक्त के घर आरती करने के उपरांत प्रसाद वितरित किया जाता है। आज की प्रभातफेरी रोटरी क्लब के पूर्व गर्वनर प्रेम अग्रवाल व आशीष अग्रवाल के घर पर पहुंची। पूर्व विधायक मंगत राय बांसल, डा. टीपीएस रेखी ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से भगवान श्री कृष्ण का पूजन करता है, भगवान उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते है। सभा द्वारा कृष्ण भक्त परिवार को सम्मानित किया गया। सभा के प्रधान रुलदू राम नंदगढ़ व महासचिव कमल शर्मा ने कहा कि सभा द्वारा 17 व 18 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर डा. जनक सिगला, विनोद मंगी, विनोद भम्मा, अशोक गर्ग, पुरुषोत्तम बांसल, रमेश मेशी, संजीव अरोड़ा, कृष्ण बांसल, दीवान भारती, राज नारायण कूका, शाम लाल, रिपी, नरेश बिरला, राजेश सिगला, रोहताश सिगला, पवन, विनोद गर्ग, पुरुषोत्तम बांसल, यकेश सोनू, राज खोखर, हरी राम डिपा, बिदरपाल व एडवोकेट आरसी गोयल आदि हाजिर थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner