परविंदर झोटा की हत्या पर गुस्साए समर्थक, सिरसा-मानसा हाईवे किया जाम; अस्पताल में भी की तोड़फोड़
परविंदर झोटा की हत्या के बाद समर्थकों और नेताओं ने सिरसा-मानसा नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। परिजनों के रोष ...और पढ़ें

जाम किए गए नेशनल हाईवे पर पहुंचे लक्खा सदाना, भाना सिद्धू और मोहनजीत शेरों न्याय की मांग करते हुए।
HighLights
परविंदर झोटा की हत्या के बाद हाईवे जाम।
प्रदर्शनकारियों ने सिविल अस्पताल में की तोड़फोड़।
पुलिस ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई।
जागरण संवाददाता, मानसा। परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद विभिन्न संगठनों और धार्मिक संस्थाओं की ओर से सिरसा मानसा नेशनल हाईवे को जाम कर दिया गया है। प्रदर्शन में लक्खा सिधाना, भाना सिद्धू, मोहनजीत शेरों के अलावा विपक्षी पार्टियों के नेता भी पहुंचे हुए हैं।
लक्खा सिधाना ने आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस परविंदर झोटा का पोस्टमार्टम के बाद जबरन संस्कार करना चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि परिवार की मर्जी के बिना कोई कार्रवाई न हो।
इससे पहले शहर के 12 हट्टा चौक में प्रदर्शन के दौरान परविंदर झोटा के पिता पूर्व सैनिक भीम सिंह ने केंद्र सरकार और गृहमंत्री से अपने परिवार खासकर अपने 9 और 6 साल के छोटो दो पौतों की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, कैमरे में कैद हुई वारदात
भावुक हुई परविंदर की माता
सिविल अस्पताल में प्रदर्शन के दौरान भावुक हुई परविंदर की माता अमरजीत कौर ने कहा कि उसका बेटा रोज नशे के सौदागरों से अपनी जान को खतरा बताता था और आज घर जाने से पहले बोल कर गया था कि मां मेरा दोपहर का खाना बनाकर रखना, लेकिन इस बदनसीब मां को नहीं पता था कि आज का खाना उसको नसीब नहीं होगा। माता अमरजीत कौर ने पंजाब सरकार के खिलाफ भी अपना रोष व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्या के बाद CM मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP, SDM और DCP से करेंगे बैठक
अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद बढ़ाई सुरक्षा
परविंदर झोटा की हत्या के बाद सिविल अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। परिवार के समर्थन में आए नेताओं और संगठनों की ओर से परविंदर की लाश को साथ ले जाने की जिद की गई। पुलिस का विरोध करने पर सिविल अस्पताल के मोर्चरी एरिया का गेट और दरवाजे तक तोड़ दिए गए। बाद दोपहर डीआईजी बठिंडा हरजीत सिंह, एसएसपी वैभव चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे हैं।
