विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुलाबी सुंडी से परेशान चार किसानों ने नरमे की फसल नष्ट की

By JagranEdited By:
Published: Mon, 04 Jul 2022 10:46 PM (IST)

ब्लाक झुनीर के गांव भलाईके में चार किसानों ने गुलाबी सुंडी से परेशान होकर अपनी नरमे की फसल को नष्ट कर दिया।

गुलाबी सुंडी से परेशान चार किसानों ने नरमे की फसल नष्ट की
गुलाबी सुंडी से परेशान चार किसानों ने नरमे की फसल नष्ट की

संसू मानसा : ब्लाक झुनीर के गांव भलाईके में चार किसानों ने गुलाबी सुंडी से परेशान होकर अपनी नरमे की फसल को नष्ट कर दिया। किसान सुखजिदर सिंह ने ढाई एकड़, जसकरन सिंह ने एक एकड़, गुरदीप सिंह ने तीन एकड़ व गुरविदर सिंह ने चार एकड़ नरमे की फसल को नष्ट कर दिया। किसानों ने कहाकि गुलाबी सुंडी ने उनकी नरमे की फसल को बिलकुल खा लिया था। इससे परेशान होकर अपनी फसल को खुद ही नष्ट कर दिया वही बीकेयू सिद्धूपुर के जिला प्रधान लखवीर सिंह व जिला सचिव मक्खन सिंह ने कहा कि सरकार गुलाबी सुंडी की समस्या के स्थायी हल के लिए कोई ठोस कदम उठाए। उन्होंने मांग करते कहा कि प्रभावित किसानों को 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर बलजीत सिंह भैणीबाघा, गुरविदर सिंह, जगजीत सिंह, कुलदीप सिंह, बिक्कर सिंह व चरना सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।