भुच्चो मंडी में चार कांग्रेस व दो शिअद पार्षद आप में शामिल
कांग्रेस व शिअद के सिटी प्रधानों सहित छह मौजूदा पार्षदों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से भुचो मंडी में सियासी भूचाल आ गया है।
संसू, भुच्चो मंडी: कांग्रेस व शिअद के सिटी प्रधानों सहित छह मौजूदा पार्षदों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से भुच्चो मंडी में सियासी भूचाल आ गया है। यहां तीन अगस्त को होने वाले नगर कौंसल भुच्चो मंडी के सीनियर वाइस प्रधान व वाइस प्रधान पदों के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपना कब्जा करने के लिए पार्षदों की जोड़तोड़ शुरू कर दी है। इसके तहत कांग्रेस के सिटी प्रधान व वार्ड नंबर चार के पार्षद जीवन लाल, कांग्रेस पार्षद लक्की कुमार, दलजीत सिंह, प्रकाश कौर, अकाली दल के सिटी प्रधान व वार्ड नंबर 13 के पार्षद प्रिस गोलन व उनकी धर्मपत्नी वार्ड नंबर 1 की पार्षद लखविदर कौर हलका विधायक मास्टर जगसीर सिंह से आम आदमी पार्टी के सिरोपे लेकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
इससे पहले 13 पार्षदों वाली नगर कौंसल में 10 पार्षद कांग्रेसी, दो अकाली दल व एक आजाद था। सत्ता बदलते ही पार्षदों ने भी अपने रंग बदलने शुरू कर दिए हैं। इनमें से कई पार्षद पहले अकाली दल में थे, फिर कांग्रेस में शामिल हो गए व आम आदमी पार्टी के बन गए। ऐसे में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म है। लोगों का कहना है कि आप द्वारा नगर कौंसल के यह दोनों पद कब्जाने के बाद प्रधान की कुर्सी पर भी कब्जा करने की हर कोशिश की जाएगी।
नगर कौंसल के प्रधान जोनी बांसल ने कहा कि इस समय उनके साथ कांग्रेस पार्षद सीमा बांसल, सरोज बांसल, अंजली गर्ग, प्रेम कुमार व राज कुमार समेत आजाद पार्षद विनोद बांसल जुड़े हुए हैं। कुल 13 में से सात पार्षद उनके ग्रुप में हैं। नगर कौंसल के कार्य साधक अफसर विकास उप्पल ने कहा कि तीन अगस्त को नगर कौंसल के सीनियर वाइस प्रधान व वाइस प्रधान के पद का चुनाव होगा। इसमें चुनाव कन्वीनर के तौर पर नथाना के नायब तहसीलदार रणजीत सिंह खहरा पहुंचेंगे। विधायक मास्टर जगसीर सिंह ने कहा कि तीन अगस्त को होने वाले चुनाव में आप का सीनियर वाइस प्रधान व वाइस प्रधान के पद पर काबिज होना लगभग तय है। चुनाव से पहले कोरम पूरा करने के लिए पार्षदों की गिनती पूरी कर ली जाएगी। आप के देहाती जिला प्रधान गुरजंट सिंह सिवियां ने कहा कि हलका विधायक द्वारा आपने तौर पर इन्हें पार्टी में शामिल किया गया है। इस सबंधी पार्टी के प्रदेश महासचिव शमिदर सिंह व लोकसभा इंचार्ज राकेश पुरी को सूचित कर दिया है। उन्होंने शाम को इस मामले सबंधी बठिडा में मीटिग भी बुला ली है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।