Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Politics: कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री सरारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर लगाया धरना

    By Nitin SinglaEdited By: Ankesh Thakur
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 10:42 PM (IST)

    पार्टी का भ्रष्टाचार के मसले पर दोहरा चेहरा लोगों के सामने आया है। क्योंकि सेहत मंत्री विजय सिंगला को बिना किसी सबूत बर्खास्त कर दिया गया। जबकि फौजा सिंह सरारी की आडियो लीक होने के बाद भी कारवाई नहीं की गई।

    Hero Image
    कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री सरारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर लगाया धरना।

    संसू, मानसा : प्रदेश में कैबिनेट मंत्री फौजी सिंह सरारी की आडियो लीक मामले में उनपर कारवाई की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस वकरों ने धरना लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसी को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान अर्शदीप सिंह व कार्यकारी जिला प्रधान एडवोकेट गुरप्रीत सिंह ने कहा कि ईमानदारी के नारे के साथ सत्ता में आई आप सरकार का चेहरा बेनकाब हो चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी का भ्रष्टाचार के मसले पर दोहरा चेहरा लोगों के सामने आया है। क्योंकि सेहत मंत्री विजय सिंगला को बिना किसी सबूत बर्खास्त कर दिया गया। जबकि फौजा सिंह सरारी की आडियो लीक होने के बाद भी कारवाई नहीं की गई।

    कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि फौजा सिंह सरारी को कैबिनेट से बर्खास्त कर कानूनी कारवाई की जाए। इस मौके पर संधूरा सिंह मियां, तरजीत सिंह ब्लाक प्रधान बुढलाडा, खेम जटाणा, हरबंस खिपल, कुश शर्मा, सुखदर्शन खारा, कुलदीप गंढू कलां, रामपाल एमसी, भोला सिंह, गुरदीप दीपा, शिंदरपाल सिंह, गुरसेवक सिंह, बलविंदर नारंग, चरनजीत सिंह, बलवंत सिंह कोरवाला ब्लाक प्रधान झुनीर, राम कृष्ण शर्मा ब्लाक प्रधान सरदूलगढ़, गुरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, अमरीक सिंह, रिंपी बराड, कुलवंत सिंगला, बूटा सिंह, नवीन काला व बलदेव सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।