जिला व सेशन जज ने सुनी कैदियों की समस्याएं
जिला व सेशन जज ने वीरवार को मानसा जेल का दौरान कर कैदियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कैदियों को कानूनी रूप से भी जागरूक भी किया।

संवाद सूत्र, मानसा : जिला व सेशन जज ने वीरवार को मानसा जेल का दौरान कर कैदियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कैदियों को कानूनी रूप से भी जागरूक भी किया।
जिला व सेशन जज नवजोत कौर व जिला कानूनी सेवा अथारिटी सचिव शिल्पा वर्मा द्वारा जिला जेल मानसा के दौरान उन्होंने विभिन्न कैदियों व हवालातियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनकी मुश्किलों के बारे में जाना व उनका तुरंत निपटारा किया। उन्होंने महिला कैदियों के बैरक का दौरा किया व उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कैदियों ने अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। उन्होंने कहा कि जिन कैदियों को कानूनी सहायता लेने में समस्या आ रही है वह कानूनी सेवाएं अथारिटी से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर जेल सुपरिटेंडेंट अरविदरपाल सिंह भट्टी, सहायक सुपरिंटेंडेंट करणवीर सिंह मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।