Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एथलेटिक्स खेलों की ओवरआल ट्रॉफी दशमेश स्कूल के नाम

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 22 Oct 2019 10:57 PM (IST)

    दशमेश कान्वेंट स्कूल सरदूलगढ़ के खिलाड़ियों ने जोन का चैंपियन बनने का मान हासिल किया है।

    एथलेटिक्स खेलों की ओवरआल ट्रॉफी दशमेश स्कूल के नाम

    संस, सरदूलगढ़ : जोन स्तरीय एथलेटिक्स खेलों में दशमेश कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरदूलगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जोन का चैंपियन बनने का मान हासिल किया है। इन खेलों में

    100 मी. और लम्बी छलांग में खुशदीप कौर, 100 मी. हर्डल और तीहरी कूद में गगनदीप कौर ने पहला, अंडर -14 मी. रिले दौड़ में हिमांशी, जसलीन, स्वाती और नबजीत, अंडर -19 रिले रेस में कुलविंदर, किरण, खुशदीप, सुखदीप और अंडर -14 लड़के रिले रेस में सागर, दिलराज, विनय, प्रिंसपाल ने पहला स्थान हासिल किया, 200 मी. रेस में कुलविंदर कौर, अंडर -14 200 मी. में सागर, 300 मी. रेस में विनय कुमार, 200 मी. हर्डल रेस में किरण और 400 मी. हर्डल में अश्वनी कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। शॉटपुट अंडर -17 में सौरव उप्पल ने, हैमर थ्रो में गुरमहक सिंह, अंडर -19 डिस्कस थ्रो में रमनदीप कौर और तीहरी छलांग में हरीश कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह ही चार गुणा 100 मी. रिले रेस अंडर -17 गगनदीप, सुजान, पूजा, रेखा और अंडर -17 लड़के हरीश, प्रिंस, रणजीत और जज सिंह जोनी ने दूसरा स्थान, 800 मी, 1500 मी. रेस और डिस्कस थ्रो में पूजा देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 80 मीटर हर्डल नबजीत कौर, 200 मी. रेस गगनदीप कौर, अंडर -19 400 मी. हर्डल में मनीषा और हैमर थ्रो में एकमप्रीत कौर, तीहरी छलांग में किरण और शॉटपुट अंडर में अमनजोत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 80 मी. हर्डल में विनय कुमार, 1500 मी. रेस में जसप्रीत सिंह और हैमर थ्रो में सौरव उप्पल, लम्बी छलांग में हरीश कुमार और 110 मी. हर्डल में अश्वनी कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जोन चैंपियन बनने पर स्कूल के प्रिंसिपल भूपिंदर सिंह संधू ने विजेता खिलाड़ियों और स्कूल के डीपीई भरत कुमार, मनदीप सिंह, कुलदीप कुमार, उषा रानी को बधाई दी।