विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानसा में दलजीत का शव ले जाने पर पुलिस घिरी, बहन पहुंची हाईकोर्ट; हरसिमरत बादल ने कार्रवाई की उठाई मांग

Published: Sun, 01 Nov 2026 06:49 PM (IST)

दलजीत की मौत के मामले में बहन ने हाईकोर्ट का रुख किया है, जबकि सांसद हरसिमरत कौर ने लोकसभा अध्यक्ष ...और पढ़ें

घटना के दिन दिलजीत के शव को लेकर जाते हुए पुलिस।

घटना के दिन दिलजीत के शव को लेकर जाते हुए पुलिस।

HighLights

  1. दलजीत की बहन ने हाईकोर्ट में सीबीआई जांच मांगी।

  2. पुलिस पर जबरन शव ले जाने का गंभीर आरोप लगा।

  3. हरसिमरत बादल ने एसएसपी पर कार्रवाई की मांग की।

जागरण संवाददाता, मानसा। मानसा में संदिग्ध हालातों में मारे गए दलजीत की बहन अमरजीत कौर ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने सीबीआई जांच, पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने और परिवार को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। इस मामले की सुनवाई कल, 2 नवंबर को होनी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन उनके भाई का शव अपने कब्जे में ले लिया, जिससे परिवार अंतिम संस्कार नहीं कर सका। उधर सांसद हरसिमरत कौर बादल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में ऑस्ट्रेलिया से लौटी महिला का मर्डर, घर में मिला खून से लथपथ शव; पुलिस को किसी करीबी पर शक

परिवार ने मौत का कारण नशा बताया

उन्होंने बताया कि मानसा के भम्मे कलां गांव के रहने वाले दलजीत सिंह की नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी वजह से मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस जबरन उनके शव को परिवार से दूर ले गई। उन्होंने स्पीकर से आग्रह किया है कि वे पंजाब सरकार से इस घटना की रिपोर्ट मांगें और साथ ही एफआईआर संबंधी जुड़े रिकॉर्ड भी उपलब्ध कराने को कहा जाए।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में जमीनी विवाद के चलते किसान का कत्ल, तीन सगे भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर ट्रैक्टर के नीचे रौंदा

29 अक्टूबर को दिलजीत के घर पहुंची थी हरसिमरत

बता दे कि 29 अक्टूबर को, सांसद हरसिमरत कौर बादल ने दलजीत के घर का दौरा किया और मानसा के एसएसपी से बात की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उनकी बातचीत में दखल दिया और पुलिस द्वारा जबरन शव ले जाने के मामले में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया।

 

यह भी पढ़ें- 'भतीजे को खोना पीड़ादायक', जालंधर कार हादसे में स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक के बेटे की मौत पर हनी सिंह ने जताया शोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।