विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में जमीनी विवाद के चलते किसान का कत्ल, तीन सगे भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर ट्रैक्टर के नीचे रौंदा

Published: Sun, 01 Nov 2026 05:23 PM (IST)

अमृतसर के कोटली खैहरा गांव में जमीन विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक वृद्ध किसान को ट्रैक्टर के नीचे ...और पढ़ें

मृतक किसान की फाइल फोटो।

मृतक किसान की फाइल फोटो।

HighLights

  1. अमृतसर में जमीनी विवाद में बुजुर्ग किसान की हत्या।

  2. आरोपियों ने ट्रैक्टर से कुचलकर किसान को मारा।

  3. चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के थाना भिंडी सैदां के अधीन पड़ती कोटली खैहरा गांव में जमीन विवाद में कुछ लोगो ने वृद्ध किसान को ट्रैक्टर के नीचे कुचल कर हत्या कर दी। वारदात शनिवार की रात हुई। घटना के बाद तीन भाई सहित चार आरोपित गांव से फरार है। डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

कोटली खैहरा गांव निवासी हरजीत सिंह की शिकायत पर भिंडी सैदां थाने की पुलिस ने विक्रम सिंह, मंगा सिंह, कश्मीर सिंह (तीन भाई) और सुरजीत सिंह को नामजद कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि हरपाल सिंह (58) उनका दूर का रिश्तेदार है। हरपाल सिंह की मां और दो भाइयों की विगत में मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- 'भतीजे को खोना पीड़ादायक', जालंधर कार हादसे में स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक के बेटे की मौत पर हनी सिंह ने जताया शोक

चार कनाल जमीन का था विवाद

हरपाल सिंह के नाम पर गांव में चार कनाल जमीन है। गांव के कश्मीर सिंह और उनके साथी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि हरपाल सिंह थोड़ा सीधा किस्म का व्यक्ति था। आरोपित मौका ढूंड रहे थे कि वह किसी तरह हरपाल सिंह को काबू करके उसकी जमीन को अपने नाम पर करवा लें। लेकिन हरपाल सिंह उनके काबू नहीं आ रहा था।

यह भी पढ़ें- विदेश भागने की फिराक में था बटाला ग्रेनेड हमले का आरोपित करन, मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा

हरपाल की पहले की गई थी पिटाई

इस बात को लेकर आरोपितों ने कुछ समय पहले हरपाल सिंह की पिटाई भी कर दी थी और मामला पंचायत में भी पहुंचा था। रविवार की रात आरोपितों ने हरपाल सिंह को देखा तो उसके साथ विवाद करने लगे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपितों ने हरपाल सिंह को ट्रैक्टर ट्राली और सुपर सीडर के नीचे बुरी तरह कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई और आरोपित अपने अपने ट्रैक्टर और सुपर सीडर लेकर घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा स्वजनों के हवाले कर दिया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा 2027 चुनाव: संजीव अरोड़ा को AAP का टिकट, जानिए उन चर्चित चेहरों को जिन्होंने जेल से जीत की दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।