विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश भागने की फिराक में था बटाला ग्रेनेड हमले का आरोपित करन, मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा

Published: Sun, 01 Nov 2026 04:24 PM (IST)

बटाला के अर्बन एस्टेट चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के आरोपित करन को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

यह प्रतीकात्मक तस्वीर है।

यह प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. बटाला ग्रेनेड हमले का आरोपी करन गिरफ्तार।

  2. मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश भागते समय पकड़ा गया।

  3. विदेश में बैठे मनिंदर बिल्ला के इशारे पर हमला।

जागरण संवाददाता, बटाला। पंजाब के सरहदी जिले गुरदासपुर में बटाला के थाना सिविल लाइन की चौकी अर्बन एस्टेट में दो अगस्त की रात को हुए ग्रेनेड हमले के एक आरोपित को विदेश फरार होने के प्रयास में मुंबई के एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने पहले ही एलओसी जारी कर रखी थी।

डीएसपी सिटी सुखइंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित करन पुत्र दीपक कुमार वासी गुरू राम दास नगर कोट खालसा बटाला में दो अस्गत को चौकी अर्बन एस्टेट में हुए ग्रेनेड हमले में नामजद था। पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए काफी प्रयास कर रही थी।

यह भी पढ़ें- 5000 रुपये के लिए की थी देश से गद्दारी, बटाला में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले में एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ LOC की गई थी जारी

पुलिस को शक था कि आरोपित करन पुलिस से बचने के लिए विदेश भाग सकता है। जिस दौरान पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एलओसी जारी कर रखी थी। जैसे ही आरोपित करन मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयर पार्ट से विदेश फरार होने के लिए गया तो वहां पर उसे हिरासत में ले लिया गया और एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से बटाला पुलिस के साथ संपर्क किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां जा कर आरोपित करन को अपनी हिरसत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- पंजाब में बड़े हमले की थी साजिश, बटाला ग्रेनेड अटैक मामले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार

मनिंदर बिल्ला के इशारे पर हुआ हमला

पुलिस के अनुसार आरोपित करन विदश में बैठे मनिंदर बिल्ला ने करन को अर्बन एस्टेट चौकी पर ग्रनेड हमले के एवज में दस हजार डाले थे और आरोपितों को पनाह दी थी। जिसके बाद से ही पुलिस ने आरोपित को मामले में नामजद कर लिया था। लेकिन आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर था।

बाक्स- बटाला पुलिस ने ग्रेनेड हमले में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि चौथा आरोपित विदेश में बैठे मनिंदर बिल्ला के संपर्क में था और उसी के कहने पर ही उसने ग्रेनेड हमला करवाया था।

यह भी पढ़ें- बटाला में शराब के ठेके पर फेंका ग्रेनेड, फटा नहीं; इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।