विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में ऑस्ट्रेलिया से लौटी महिला का मर्डर, घर में मिला खून से लथपथ शव; पुलिस को किसी करीबी पर शक

Published: Sun, 01 Nov 2026 05:35 PM (IST)

लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर ऑस्ट्रेलिया से लौटी एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। महिला का ...और पढ़ें

रिश्तेदार कमरे में हुई हत्या की जानकारी देते हुए।

रिश्तेदार कमरे में हुई हत्या की जानकारी देते हुए।

HighLights

  1. लुधियाना में ऑस्ट्रेलिया से लौटी महिला की हत्या।

  2. कमलजीत कौर को चाकू से कई बार वार किया गया।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर में एक महिला की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कमलजीत कौर के रूप में हुई है। वह करीब चार दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से लौटी थी। महिला का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना का पता चलने के बाद महिला को उपचार के लिए दीप अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में जमीनी विवाद के चलते किसान का कत्ल, तीन सगे भाइयों ने दोस्त के साथ मिलकर ट्रैक्टर के नीचे रौंदा

हत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

महिला की हत्या के पीछे उसके किसी करीबी का हाथ होने का शक जताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा 2027 चुनाव: संजीव अरोड़ा को AAP का टिकट, जानिए उन चर्चित चेहरों को जिन्होंने जेल से जीत की दर्ज

घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की। फिलहाल करीबी पर जताए जा रहे शक सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- 'भतीजे को खोना पीड़ादायक', जालंधर कार हादसे में स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक के बेटे की मौत पर हनी सिंह ने जताया शोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।