Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sidhu Moosewala: छोटे मूसेवाला का प्यारा वीडियो वायरल, लाड-लड़ा रहे माता-पिता; फैंस ने कहा- मिस यू

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 03:31 PM (IST)

    सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने उनके निधन के बाद IVF तकनीक से एक बेटे को जन्म दिया था। छोटे सिद्धू का नाम शुभदीप है। सोशल मीडिया पर शुभदीप का एक वीडियो वायरल (Sidhu Moosewala Viral Video) हो रहा है जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं। सिद्धू के फैंस इस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

    Hero Image
    सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का प्यारा हो रहा वीडियो वायरल

    डिजिटल डेस्क, मानसा। मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की 29 मार्च 2022 को हत्या कर कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। अपने बेटे को खोने के बाद उनकी मां चरण कौर और पिता बलकौल सिंह 2024 फिर से पेरेंट बने। सिद्धू मूसेवाला की मां ने 58 साल की उम्र में IVF तकनीक से एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम शुभदीप रखा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा छोटे सिद्धू का वीडियो

    अब 6 महीने के हो चुके छोटे सिद्धू यानी शुभदीप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नन्हा सा शुभदीप बिस्तर पर नजर आ रहा है। नन्हे सिद्धू के एक तरफ पिता बलकौल सिंह और दूसरी तरफ मां चरण कौर प्यार करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर सिद्धू के फैंस भी अपना प्यार बरसा रहे हैं।

    नन्हे बच्चे से लाड-लड़ा रहे माता-पिता

    वीडियो में दिख रहा है कि शुभदीप को उनके पिता माथा चूमते और लाड-लड़ा रहे है तो मां सहारा देकर बैठाने की कोशिश कर रही है। वीडियो को देखकर सिद्धू मूसेवाला के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। सिद्धू के कई प्रशंसक भावुक भी हो रहे हैं।

    लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने की थी सिद्धू की हत्या

    कुख्यात गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई के गैंग ने 29 मार्च 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या कर दी थी। विश्व प्रसिद्ध गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्धू मूसेवाला की मानसा के जवाहरके गांव में अंधाधुंध गोलीबारी कर बेरहमी से मर्डर हुई थी। सिंगर की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा धक्का लगा था। देश-विदेश में मानो शोक की लहर दौड़ गई थी।

    comedy show banner
    comedy show banner