Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना स्टेशन से बच्चा चोरी करने वाली महिला और उसका साथी गिरफ्तार, पांचवी क्लास के बच्चे ने सुलझाया मामला

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 07:00 AM (IST)

    लुधियाना रेलवे स्टेशन से एक साल के बच्चे का अपहरण करने वाली महिला और उसके साथी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश की रहने वाली पीड़िता का बच्चा स्टेशन से चोरी हो गया था। एक 10 वर्षीय बच्चे ने आरोपियों की पहचान करने में मदद की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों को विश्वकर्मा कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    पुलिस की गिरफ्त में बच्चा चोरी का आरोपी। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। रेलवे स्टेशन से एक साल के मासूम को अगवा करने वाली महिला और उसके साथी को जीआरपी पुलिस ने 60 घंटे में दबोच लिया।

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की रहने वाली पीड़िता लालती देवी का बच्चा मंगलवार रात स्टेशन से चोरी हुआ था। पुलिस की इस कामयाबी में एक 10 वर्षीय बच्चे ने अहम भूमिका निभाई।

    जब पुलिस कॉलोनी में पूछताछ कर रही थी तभी पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 10 साल के एक बच्चे ने फोटो देखते ही पहचान लिया। उसने बताया कि महिला और उसका साथी पास के ही कमरे में रहते हैं। बच्चे की निशानदेही पर पुलिस ने रेड कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार रात लालती देवी अपने दो बच्चों चार वर्षीय संस्कार और एक साल के राज के साथ स्टेशन पहुंची थी। फैक्ट्री में काम करने वाले पति आशीष ने उसे सुबह घर ले जाने के लिए कहा था। इंतजार के दौरान एक महिला और उसका पुरुष साथी उनसे घुल-मिल गए।

    देर रात जब लालती देवी बच्चों के साथ बुकिंग ऑफिस के पास सो गईं तो मौका पाकर महिला राज को गोद में उठाकर अपने साथी के साथ फरार हो गई।

    जीआरपी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस मामले का आधिकारिक खुलासा शनिवार को करेगी। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने जैसे ही घटना की सूचना दी विशेष टीमें बनाई गई।

    स्टेशन और आसपास की सड़कों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। एक फुटेज में काला सूट पहने एक महिला बच्चे को गोद में लिए स्टेशन से बाहर जाती दिखी और उसके पीछे उसका पुरुष साथी बैग लिए चल रहा था।

    सुराग मिलते ही कैमरा-दर-कैमरा उनकी गतिविधियों को ट्रैक करती रही और पता चला कि दोनों विश्वकर्मा कॉलोनी की ओर गए हैं। जहां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।