सावधान! पंजाब में इस दिन से सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ, पढ़ें मौसम का लेटेस्ट अपडेट
पंजाब में मानसून की वापसी शुरू हो गई है। कई जिलों में सुबह-सुबह बारिश हुई जिसमें चंडीगढ़ और होशियारपुर में अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी पंजाब से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है और 25 सितंबर तक यह पूरी तरह से वापस जा सकता है। सितंबर के अंत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। मानसून वापसी करने से पहले लगातार बरस रहा है। शनिवार को पंजाब के कई जिलों में सुबह तीन से आठ बजे के दौरान वर्षा हुई।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, चंडीगढ़ में 15.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि होशियारपुर में 12.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।
वहीं, गुरदासपुर में 15.6 मिलीमीटर व रोपड़ में 3.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। जबकि पठानकोट में 0.8 मिलीमीटर व अमृतसर में 0.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
वहीं, अन्य सभी जिलों में मौसम साफ रहा। उधर, मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. सुरिंदरपाल के अनुसार वेस्टर्न पंजाब से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। जबकि दूसरे हिस्सों में मानसून अब भी सक्रिय है।
संभावना है कि 25 सितंबर के बाद मानसून पंजाब से वापसी कर लेगा। इस दौरान बीच-बीच में वर्षा होती रहेगी। सितंबर के आखिरी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इस बार मानसून सामान्य से अधिक बरसा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।